---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra: क्या सैमसंग नहीं बदलेगी अपना ट्रेंड? मिलेगी 5000mAh से कम की बैटरी! कैमरा, AI फीचर्स हुए लीक

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग अपने फेमस एस सीरीज के अपकमिंग फोन एस26 में एक बार फिर कम क्षमता वाली बैटरी दे सकती है। हालांकि, इसके रियर कैमरा और AI फीचर्स में कई बड़े बदलाव होने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 9, 2025 2:27 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra: स्मार्टफोन मेकर्स लगातार अपने फोन में बदलाव कर रहे हैं। इसमें वीवो, ओप्पो, पोको, आईक्यूओओ और रियलमी जैसे नाम शामिल हैं। मगर लगता है कि सैमसंग अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप फोन सीरीज ‘S26’ की बैटरी कैपेसिटी में कोई बदलाव नहीं करेगी। कई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा फोन में एक बार फिर कम बैटरी पावर मिल सकती है। फोन मेकर इस फोन में 5000mAh की बैटरी पावर शामिल कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में मिलेगा पावर एफिशियंसी सिस्टम

मालूम हो कि फोन मेकर सैमसंग अपनी ‘S’ सीरीज में काफी लंबे समय से 5000mAh की बैटरी क्षमता ही दे रही है। सैमसंग ‘S’ के मौजूदा टॉप फोन सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में 5000mAh की बैटरी कैपेसिटी देती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यही सिलसिला अपकमिंग Samsung Galaxy S26 Ultra में भी जारी रह सकता है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि एस26 अल्ट्रा में पावर एफिशियंसी सिस्टम की वजह से बैटरी की लाइफ में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही 45W का अल्ट्रा फास्ट चार्जर आ सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Specifications

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा फोन में रियर कैमरा सेटअप में बदलाव हो सकता है। इस फोन में 64MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट शूटर एंट्री ले सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स के तहत अपकमिंग फोन में गैलेक्सी AI फीचर्स नए अपग्रेड के साथ धूम मचा सकते हैं।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की लीक खूबियां
डिस्प्ले6.9 इंच
चिपसेटSnapdragon 8 elite 2
रैम-स्टोरेज16GB-1TB
बैटरी5000mAh
रियर कैमरा200MP+64MP+50MP+50MP
फ्रंट कैमरा32MP

Samsung Galaxy S26 Ultra Price in India

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत 124999 रुपये होने की संभावना है। इसके टॉप वेरिएंट का दाम 144999 रुपये तक जा सकता है।

Samsung S26 Ultra Launch Date in India

लीक खबरों के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की इंडिया में लॉन्च डेट जनवरी 2026 होने की उम्मीद है। मगर अभी तक सैमसंग ने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026

Motorola Edge 70 Pro

अप्रैल 14, 2026