Samsung Galaxy S27 Ultra: स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग का खुलेआम डंका बजता है। डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, एआई फीचर्स और परफॉर्मेंस सबकुछ टॉप क्लास होता है। ऐसे में पिछले कई दिनों से इंटरनेट पर सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फोन छाया हुआ है। कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी इसमें एक बार फिर आकर्षक डिजाइन शामिल कर सकती है। हालांकि, इसके साइड एजेस में हल्के-फुल्के बदलाव के अलावा, कोई खास चेंज होने की उम्मीद नहीं है। मगर इसकी परफॉर्मेंस आते ही स्मार्टफोन यूजर्स को पसंद आ सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में मिल सकती है धांसू पावर
अपकमिंग स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फ्लैगशिप कैटेगरी में जानदार एंट्री ले सकता है। ऐसे में बताया जा रहा है कि इसमें जेन जी को आकर्षित करने के लिए थोड़ा लुभावना लुक दिया जा सकता है। कंपनी इसके एजेस को पहले से पतला और कर्व कर सकती है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिपसेट आने की संभावना जताई गई है। इस आधुनिक प्रोसेसर की क्षमता काफी बेहतर होगी। कंपनी इसमें 8जीबी रैम के साथ512जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प जोड़ सकती है। इससे फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग में भी शानदार परिणाम प्रदान कर सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा को खास बनाएंगे ये फीचर्स
कई अन्य लीक्स पर गौर करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा मोबाइल में पावरपैक परफॉर्मेंस के साथ बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें 6000mAh की बैटरी और 60W का वायर्ड चार्जर के साथ 25W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट शामिल करने की उम्मीद है। साथ ही बैक पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप को जारी रखने की उम्मीद है।
इसमें 200एमपी का प्राइमरी सेंसर, 50एमपी का अल्ट्रावाइड, 50एमपी का टेलीफोटो कैमरा और 50एमपी का पेरिस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है। आगे की ओर भी 24एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर आ सकता है। कंपनी इसमें ढेर सारे हाईटेक एआई पावर्ड स्पेक्स भी शामिल करने की योजना है। कंपनी इसमें गूगल जेमिनी असिस्टेंस का एडवांस वर्जन जोड़ सकती है, जिससे यूजर्स के कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
क्या है लीक लॉन्च डेट और प्राइस डिटेल
इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा फोन दिसंबर 2026 तक भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी संभावित कीमत 169999 रुपये के करीब रह सकती है। मगर अभी तक फोन कंपनी ने इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।
