---Advertisement---

Samsung Galaxy Tab A9: तगड़े फीचर्स के साथ जल्द आ सकता है सैमसंग का नया टैब, कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट

Samsung Galaxy Tab A9: टेक कंपनी सैमसंग अपना एक धांसू टैब लाने की तैयारी कर रही है। इस टैब में बैटरी लाइफ से लेकर स्क्रीन तक काफी बढ़िया रहने वाली है। इसके लॉन्च से पहले जानें क्या है इसकी खूबियां

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 30, 2023 6:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Tab A9: साउथ कोरिया की जानी-मानी टेक कंपनी सैमसंग अगले कुछ दिनों में एक बड़ा धमाका कर सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सैमसंग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक आधिकारिक पोस्ट की है। कंपनी ने बताया है कि वह जल्द ही एक नया टैब लाने वाली है। ऐसे में बाजार में कयासों का दौर शुरू हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी ए सीरीज (Samsung Galaxy Tab A9) में अपना नया टैब ला सकती है। ऐसे में इसके कुछ खास फीचर्स मार्केट में छाए हुए हैं। जानें क्या है इसकी पूरी डिटेल।

Samsung Galaxy Tab A9 की संभावित खूबियां

सैमसंग कंपनी ने अपने ट्वीट में अपकमिंग टैब के नाम की कोई जानकारी नहीं दी है। सैमसंग के इस टैब को लेकर खबरों में कहा जा रहा है कि इसमें 5 पेन सपोर्ट और सिंगल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। ये डिवाइस Media Tech Helio G99 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ बढ़िया रेज्योलूशन दिया जा सकता है। इस टैब में 10000mah की बैटरी के साथ फास्ट चार्जर मिल सकता है। साथ ही इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा आ सकता है।

यहां पर हो सकता है लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस टैब को अमेजॉन साइट से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ये भी कहा जा रहा है कि इस टैब को 5 अक्टूबर को रिवील किया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

Leave a Comment