---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 7: 12GB RAM के साथ आएगा सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन! गर्दा उड़ा सकती है Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट

Samsung Galaxy Z Fold 7: आगामी फोल्डेबल सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 12GB RAM के साथ धमाका कर सकता है। इसमें एडवांस Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट दी जा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2025 10:56 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy Z Fold 7
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 7: अगर आप सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो कई हालिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल होने की संभावना जताई जा रही है। यह तो आप जानते होंगे कि सैमसंग अपने फोन में प्रीमियम खूबियों के लिए काफी प्रचलित है। आगामी फोन को लेकर बताया जा रहा है कि इस फोन में 12GB RAM के साथ 1TB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 में गर्दा उड़ा सकती है Elite चिपसेट

वहीं, अपकमिंग Samsung Galaxy Z Fold 7 फोन के डाइमेंशन की बात करें, तो बताया जा रहा है कि यह सैमसंग यूजर्स को हैरान कर सकता है। यह फोन अनफोल्ड होने पर 3.9mm होगा। जबकि फोल्ड होने के बाद इसकी मोटाई 8.9mm होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, ओप्पो फाइंड एन5 अनफोल्ड होने पर 4.21mm के साथ आता है। जबकि फोल्ड होने पर यह फोन 8.93mm के साथ आता है। इसके साथ ही कई लीक रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिपसेट के साथ ग्रैंड एंट्री ले सकता है। ऐसे में यह फोन मल्टीटास्किंग करने वालों को काफी पसंद आ सकता है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की लीक डिटेल्स
चिपसेटSnapdragon 8 Gen 3 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
डिस्प्ले8.2 इंच
बैटरी4400mAh
रियर कैमरा200MP+12MP+10MP
सेल्फी कैमरा12MP

Samsung Galaxy Z Fold 7 Price

फोल्डेबल सेगमेंट में आगामी सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 फोन अपनी कीमत को लेकर भी काफी चर्चा बटोर सकता है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की कीमत 169999 रुपये रहने की उम्मीद है। मगर यह जानकारी अफवाहों पर आधारित है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 Launch Date

अगर आप भी सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो यह इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। लीक्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की लॉन्च डेट जुलाई 2025 हो सकती है। मगर अभी तक फोन मेकर ने कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026