---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 8: डिजाइन से लेकर बैटरी तक में होंगे कई अपग्रेड्स, आते ही खत्म हो जाएगा DSLR का काम! सामने आईं चौंकाने वाली लीक्स

Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 फोन में स्लिम डिजाइन के साथ दमदार बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। इससे फोन बेहतर एफिशियंसी प्रदान कर सकता है। साथ ही धाकड़ कैमरा सेटअप जोड़ा जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 17, 2026 1:58 अपराह्न

Samsung Galaxy Z Fold 8
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग गैलेक्सी अपनी फोल्ड सीरीज को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। इसी कड़ी में अब गूगल पर कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 फोन कई बड़े अपग्रेड्स के साथ आ सकता है। इसमें लुभावना डिजाइन, दमदार बैटरी और धांसू एआई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इसमें ऐसा कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जोकि डीएसएलआर का काम समाप्त कर सकता है। ऐसे में सैमसंग लवर्स के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी खूबियों की काफी चर्चा चल रही है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 में होंगे ये खास अपग्रेड्स

टेक कंपनी ने हाल ही में पहली बार अपनी गैलेक्सी एस26 सीरीज में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को पेश किया है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 मोबाइल में भी कुछ खास तरह का डिजाइन देखने को मिल सकता है। कंपनी इसे ज्यादा पतला, ज्यादा आकर्षक लुक और नए कलर्स के साथ उपलब्ध करवा सकता है। साथ ही कम दिखने वाली फोल्ड लाइन भी शामिल की जा सकती है। इससे फोन अधिक प्रीमियम फोल्डेबल होने की उम्मीद है। वहीं, इसकी बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी क्षमता और 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की संभावना है।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 का कैमरा डीएसएलआर को देगा चुनौती

कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 फोन में एक बार फिर से 200एमपी का मेन कैमरा सेंसर जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 12एमपी का टेलीफोटो सेंसर आने का अनुमान है। कंपनी इसमें नाइट विजन फीचर, पोर्ट्रेट मोड, फोकस मोड समेत कई अन्य कैमरा सुविधाएं शामिल कर सकती है। आगे की तरफ 16एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग लेंस दिया जा सकता है। इससे डीएसएलआर को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

क्या है लीक प्राइस और संभावित लॉन्च डेट?

उधर, आगामी सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 मोबाइल की प्राइस की बात करें, तो इसका संभावित दाम 175000 से 199000 रुपये तक रह सकता है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग अटकलों में बताया जा रहा है कि इसे जुलाई से अगस्त 2026 तक भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की योजना है। मगर अभी तक कंपनी ने इस संबंध में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026