---Advertisement---

Smart TV: त्योहारों के मौसम में Hisense ने लॉन्च की स्मार्ट टीवी की प्रीमियम रेंज, फीचर्स देखते ही करेगा खरीदने का मन!

Smart TV: अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये शानदार मौका है क्योंकि हाल ही में Hisense ने एक शानदार रेंज लॉन्च की है। इसे कई साइज के साथ लाया गया है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 27, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Smart TV: भारत में जल्द ही त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई कुछ न कुछ सामान खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में स्मार्ट टीवी (Smart TV) खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए Hisense ने हाल ही में स्मार्ट टीवी की प्रीमियम रेंज को पेश किया है। इस रेंज के तहत कंपनी ने U7K, U6K और E7K स्मार्ट टीवी मार्केट में उतारे हैं। हम यहां इन्हीं की कीमतों और स्पेक्स के बारे में जान रहे हैं।

Hisense  U7K, U6K और E7K की कीमतें और साइज

इस रेंज के तहत 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच के मॉडल लाए गए हैं। Hisense U7K की कीमतें 59999 रुपये से शुरू होती हैं और टॉप मॉडल के लिए 139999 रुपये तक चले जाती हैं। U6K के 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 62990 रुपये की कीमत चुकाकर लिया जा सकता है। जबकि इसके 55 इंच वाले मॉडल घर लाने के लिए आपको 45990 रुपये देने होंगे। Hisense E7K के तहत 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 6 इंच के मॉडल लाए गए हैं।

Hisense  U7K की खासियतें

Hisense U7K की डिस्प्ले में एलईडी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जो दर्शकों को बेहतर विजुअल्स और शानदार पिक्चर क्वालिटी देने का काम करता है। इसमें क्वांटम डॉट तकनीक का यूज किया गया है। साथ में एचडीआर 10प्लस, एचएलजी सहित एचडीआर 10 का सपोर्ट प्रदान किया गया है। इस रेंज में बेहतर ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस और विजुअल्स के लिए डॉल्बी विजन दिया गया है।

U6K स्मार्ट टीवी में क्या मिलता है खास

इस स्मार्ट टीवी रेंज में 60 हर्टज के साथ HRR पैनल दिया गया है। साथ में डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस भी देखने को मिल जाता है। यह स्मार्ट टीवी क्वांटन डॉट कलर तकनीक और एआई पिक्चर तकनीक को सपोर्ट करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026

Leave a Comment