---Advertisement---

Smartphone Repair: पानी में गिर गया है फोन तो चुटकियों में करें ठीक, लेकिन इन बातों को रखें ध्यान

Smartphone Repair: पानी में Smart Phone गिर जाना या फिर गीला हो जाना एक बेहद आम सी बात है। ये हादसा हम में से कई सारे लोगों के साथ होता है। जिसकी वजह से कुछ लोगों का फोन काम करना बंद कर देता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो गया है तो परेशान ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 16, 2024 11:05 पूर्वाह्न

Smartphone Repair
Follow Us
---Advertisement---

Smartphone Repair: पानी में Smart Phone गिर जाना या फिर गीला हो जाना एक बेहद आम सी बात है। ये हादसा हम में से कई सारे लोगों के साथ होता है। जिसकी वजह से कुछ लोगों का फोन काम करना बंद कर देता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो गया है तो परेशान या फिर घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप बहुत जल्द एक भी रुपया खर्च किए अपने फोन को सही कर सकते हैं।

सूखे कपड़े या फिर टिशू पेपर का करें इस्तेमाल

फोन गीला होने पर साफ करने के लिए आपको सूखे कपड़े या फिर टिशू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। अच्छे से फोन को साफ करके आप भीगे हुए फोन को ठीक कर सकते हैं।

चावलों में रखें


सूखे कपड़े से साफ करने पर फोन सूख तो जाता है लेकिन उसमें नमी रह जाती है। इस नमी को हटाने के लिए आप फोन को चावलों में रख सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपके फोन की सारी नमी कम हो जाएगी।फोन को कम से कम 24 घंटे के लिए छोड़ देना चाहिए।

सिमकार्ड निकालें

फोन गीला होने पर सबसे पहले आपको सिमकार्ड और माइक्रो-एसडी कार्ड को निकालना चाहिए। उसके बाद बैटरी निकालनी चाहिए। अगर आपके फोन में नॉन रिमूवेबल बैटरी है तो उसे दुकान पर जाकर निकलवा सकते हैं।

सिलिका जेल

गीले फोन को सुखाने के लिए आप पॉलिथीन में सिलिका जेल डालकर कुछ घंटों तक रख सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।

फोन गीला होने पर क्या नहीं करना चाहिए?

1-गीले फोन को सुखाने के लिए भूल से भी हीटर या हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो फोन की चिप खराब हो सकती है।

2-फोन के भीगने के बाद आपको बिल्कुल भी ऑन करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। कुछ समय के लिए उसे बंद ही रहने दें।

3-पानी से निकालने के बाद भूलकर भी फोन को चार्जिग पर नहीं लगाना चाहिए। इससे बैटरी खराब हो सकती है।

4-गीले फोन को हमेशा तेज हवा में सुखाने से बचना चाहिए। आप अगर ऐसा करते हैं तो फोन के पार्ट्स खराब हो सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026