---Advertisement---

Smartphone under 5000: 5 हजार रुपए से कम में मिल रहे ये ब्रांडेड स्मार्टफोन, फीचर्स देखते ही आ जाएगा दिल

Smartphone under 5000: आज के समय में कोई भी व्यक्ति बिना फोन के अपनों से काफी दूर हो जाता है। ऐसे में अपनों से कनेक्ट रहने के लिए हर व्यक्ति को स्मार्टफोन की जरूरत होती है। अगर आपको बेसिक और सस्ते स्मार्टफोन्स की तलाश है तो बता दें कि आज इस आर्टिकल में हम आपको ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 21, 2023 1:58 अपराह्न

Smartphone under 5000
Follow Us
---Advertisement---

Smartphone under 5000: आज के समय में कोई भी व्यक्ति बिना फोन के अपनों से काफी दूर हो जाता है। ऐसे में अपनों से कनेक्ट रहने के लिए हर व्यक्ति को स्मार्टफोन की जरूरत होती है। अगर आपको बेसिक और सस्ते स्मार्टफोन्स की तलाश है तो बता दें कि आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ सस्ते और बेसिक स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 5000 रुपए से कम है। तो चलिए शुरू करते हैं।

Nokia 1

आप नोकिआ वन खरीद सकते हैं। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर मात्र 3799 रुपए है। इस स्मार्टफोन में 1GB/8GB का स्टोरेज दिया गया है। इसमें 4.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2150 mAh की बैटरी दी गई है।

ये भी पढ़ें: SAMSUNG GALAXY F23 5G स्मार्टफोन पर मिल रही 10000 रुपये की छूट, तुरंत उठायें ऑफर का लाभ

Micromax Bharat 2 Plus

आप Micromax Bharat 2 Plus के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 3599 रुपए लिस्ट की गई है। इस स्मार्टफोन में भी 1GB/8GB का स्टोरेज दिया गया है। इसमें 4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें केवल 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 1600 mAh की बैटरी दी गई है।

Jio Phone

आज के समय में भी बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो टच स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं लेकिन उन्हें व्हॉट्सएप चलाना होता है। ऐसे में जिओ फोन खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत मात्र 1500 रुपए है। इसमें लिमिटेड फंक्शन दिए जाते हैं। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल जाती है जिसकी मदद से आप इसमें वहॉट्सएप और फेसबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

LYF Earth 1

आप LYF Earth 1 भी खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 4099 रुपए है। इसमें आपको 3GB/32GB का स्टोरेज मिल जाता है। इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल और रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 3500 mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें क्वालकम स्नैपड्रैगन 615 ओक्टा कोर 1.5 GHz का प्रोसेसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: BMW ने धांसू इंजन और माइलेज के साथ लॉन्च की जबरदस्त कार, कीमत और खासियत दोनों चौंका देंगी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026