---Advertisement---

तो क्या ऐसे होंगे iPhone 16 Series के डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर?

iPhone 16 Series में इस बार काफी अलग फीचर्स मिलने वाले हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 17, 2024 10:58 पूर्वाह्न

iPhone 16 Series संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 Series: Apple हर साल अपनी एक शानदार सीरीज को पेश करती है। जिसमें पहले वाली सीरीज से ज्यादा अपडेट फीचर्स और खासियत होती हैं। साल 2023 में एप्पल ने Phone 15 Series को पेश किया था। इस साल कंपनी Phone 16 Series को लॉन्च करेगी। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल लॉन्च हो सकते हैं।

iPhone 16 Series में मिल सकती है ये बैटरी

खबरों की मानें तो iPhone 16 में 3,561 mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं,
iPhone 16 Plus में 4,006 mAh की बैटरी, iPhone 16 Pro में 3,355 mAh की बैटरी और iPhone 16 Pro Max में 4,676 mAh बैटरी मिल सकती है। वहीं इसमें 40W वायर्ड चार्जर मिल सकता है।

iPhone 16 Series में मिलेगी अब तक की सबसे लंबी डिस्प्ले

इस सीरीज में इस बार सबसे लंबी डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है। एप्पल के आईफोन में  6.9 इंच तक की डिस्प्ले मिल सकती है। ये अभी तक की एप्पल के इतिहास की सबसे बड़ी डिस्प्ले बताई जा रही है।

AI के फीचर्स मिल सकते हैं

कंपनी इस बार इस सीरीज को AI फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती हैं। एप्पल iOS 18 का ऑपरेटिंग सिस्टम ला सकता है। जिसमें अभी तक के सबसे बेहतरीन AI यानी की Artificial intelligence मिल सकते हैं। A17 Pro का प्रोसेसर iPhone 16 Series को पहले से ज्यादा पवारफुल और मजबूत बना सकता है। आईफोन 16 को पहले से ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए इसमें Action और Capture बटन जोड़ा जा सकता है।

iPhone 16 Series के कैमरे में क्या होगा खास?

Phone 15 Series का सबसे खास और बेस्ट कैमरा हो सकता है। इसमें कंपनी 48MP ultra-wide camera, periscope ultra-long telephoto combination camera, 5x optical zoom, up to 25x digital zoom जैसे कैमरे और सेंसर को जोड़ सकती है।

iPhone 16 series में वीडियो शूट के लिए अलग से बटन मिल सकता है। इस सीरीज के कैमरे को स्टैक्ड सेंसर टेक्नॉलॉजी से लैस बनाया जा सकता है। जो कि, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अलग ही अनभुव देंगे।

फिलहाल iPhone 16 series को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ये खबर टेक मार्कट में चल रही अफवाहों के आधार पर बनाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026