---Advertisement---

अचानक से पॉपुलर हुए ChatGPT पर गिरने लगी बैन की गाज, अब इस देश ने AI टूल पर लगाया ताला

इटली ने OpenAI के चैटबॉट को बैन कर दिया है और इस टूल पर इटली की डेटा प्रोटेक्शन ऑथोरिटी ने गोपनीयता उल्लंघन का हवाला देते हुए इसको बैन किया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 1, 2023 1:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT Ban in Italy: पिछले साल नवंबर के महीने में लॉन्च हुए Open AI कंपनी के चैटबॉट ChatGPT को लेकर अब बुरी खबर सामने आई है और अब इटली देश ने इस AI टूल को बैन कर दिया है। बता दें कि अपनी सटीकता की वजह से पॉपुलर हुए इस पर टूल पर इटली की डेटा प्रोटेक्शन ऑथोरिटी ने गोपनीयता उल्लंघन का हवाला देते हुए बैन लगाया है। इसके अलावा इटली का कहना है कि OpenAI के ChatGPT टूल ने जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR) का उल्लंघन किया है। तो आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें: IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

ये है पूरा मामला

इटली की डेटा प्रोटेक्शन ऑथोरिटी के मुताबिक OpenAI ने गोपनीयता का उल्लंघन करने और गलत तरिके से एक यूजर्स के डेटा को इस्तेमाल करने की वजह से ब्लॉक किया है। इस ऑथोरिटी के अधिकारियों नें OpenAI को 20 दिनों का समय दिया है जिसमें कंपनी को इस बात का जवाब देना होगा कि कैसे ChatGpt ने GDPR के का उल्लंघन किया है। बता दें कि हाल ही में OpenAI चैटबॉट ने एक यूजर की बातचीत और पेमेंट की डिटेल लीक कर दी थीं।

इटली ChatGPT को बैन करने वाला पहला यूरोपिय देश

इटली एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल Chat GPT को बैन करने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। वहीं इस सर्विस को इटली से पहले उत्तर कोरिया, रूस,चीन और ईरान जैसे कई देशों ने बैन कर दिया है।

डेटा प्रोटेक्शन ऑथोरिटी का ये है कहना

डेटा प्रोटेक्शन ऑथोरिटी के अधिकारियों के मुताबिक इटली में ChatGPT को बैन करने का OpenAI के पास यूजर्स के पर्सनल डेटा को कलेक्ट करने का कोई कानूनी आधार नहीं है और जांच में पता लगाया जाएगा कि इस टूल ने देश के लोगों के डेटा को इस्तेमाल करते हुए GDPR की गाइडलाइन्स का पालन किया या नहीं। इसको लेकर कंपनी ने ChatGPT और OpenAI के खिलाफ जांच को शुरू दिया है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: Nothing Phone 1 को टक्कर देने वाले iQOO 9 फोन को मात्र 1261 की EMI पर आज ही लाएं घर, यहां से उठाएं लाभ

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026