---Advertisement---

Sundar Pichai: ‘आने वाले कुछ सालों में Artificial Intelligence नहीं लेगा कोडर्स की जगह, मगर…’ Google CEO ने इस बात का किया समर्थन

Sundar Pichai: Google CEO सुन्दर पिचाई ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में Artificial Intelligence कोडर्स की जगह नहीं लेगा। इसके साथ ही पिचाई ने इंसानी प्रतिभा का समर्थन भी किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 9, 2025 6:01 अपराह्न

Sundar Pichai
Follow Us
---Advertisement---

Sundar Pichai: Artificial Intelligence यानी एआई को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। अगर आंकड़ों को देखें, तो बीते 2 सालों में एआई ने बुलेट की रफ्तार से अपना विकास किया है। यही वजह है कि आज लगभग हर सेक्टर में एआई पहुंच चुका है। ऐसे में भारत समेत दुनियाभर में एंट्री लेवल इंसानी नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं। मगर इसी बीच गूगल CEO सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर बड़ा दावा किया है। सुंदर पिचाई ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निकट भविष्य में मानव कोडर्स की जगह नहीं ले पाएगा।

Sundar Pichai ने इंसानी प्रतिभा का किया समर्थन

गूगल CEO सुन्दर पिचाई ने हाल ही में ‘Lex Fridman’ के पॉडकास्ट में कहा कि एआई मानव प्रोग्रामर्स की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक पावरफुल भागीदार के रूप में काम करेगा। सुन्दर पिचाई यह बयान ऐसे टाइम में आया है, जब कई एडवांस एआई सिस्टम आने वाले कुछ सालों में कई इंसानी नौकरियों की जगह ले सकते हैं। गूगल CEO सुन्दर पिचाई ने एआई में भारी निवेश के बाद भी इंसानी प्रतिभा पर खास जोर दिया और समर्थन भी किया।

सुन्दर पिचाई बोले- अगले साल और अधिक इंजीनियर्स नियुक्त करेंगे

‘NewsBytes’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Sundar Pichai ने कहा कि गूगल अब 30 फीसदी कोड का इस्तेमाल Artificial Intelligence के जरिए करता है। साथ ही गूगल इस बात का ध्यान रखती है कि एआई की वजह से कंपनी के तौर पर कितनी फीसदी इंजीनियरिंग वेग में बढ़ोतरी हुई है। पिचाई ने कहा कि अभी यह संख्या 10 फीसदी है, मगर इससे कंपनी के अंदर प्रोडक्शन पर काफी बढ़िया प्रभाव देखने को मिला है। पिचाई ने कहा कि एआई की बढ़ती भागीदारी के बाद भी गूगल आगामी साल में और अधिक इंजीनियर्स को कंपनी में नियुक्त करने की योजना बना रहा है। गूगल सीईओ ने कहा, ‘यह आकर्षित करेगा, यह रचनात्मक शक्ति को अधिक लोगों के हाथों में देगा, जिसका अर्थ है कि लोग अधिक चीजों का निर्माण करेंगे।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026