---Advertisement---

Techno Spark Go 5G: 10 हजार से कम में 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा, बिना सिम के भी होगी कॉल!

Techno Spark Go 5G: टेक्नो का फोन लॉन्च हो गया है। इसके फीचर्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसे 21 अगस्त से खरीद सकेंगे। इस स्मार्टफोन में कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 15, 2025 6:05 अपराह्न

Techno Spark Go 5G
Follow Us
---Advertisement---

Techno Spark Go 5G: टेक्नो कंपनी ने भारतीय मार्केट में बहुत ही बजट फ्रेंडली और पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। टेक्नो स्पार्क गो 5 जी फोन को 10 हजार से कम यानी की 9999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा और बहुत कुछ नया मिल रहा है। अगर आप किसी सस्ते और टिकाऊ Smartphone को खरीदना चाहते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प है। Techno Spark Go 5G फोन को भारत का सबसे सस्ता और हल्का फोन बताया जा रहा है। इसके साथ ही इससे बिना सिम के कॉल भी की जा सकती है।

टेक्नो स्पार्क गो 5 जी फोन की खासियत

टेक्नो स्पार्क गो 5 जी फोन में AI भी मिल रहा है। इसमें AI राइटिंग असिस्ट के साथ गूगल के सर्किल सर्च फीचर की सुविधा भी मिल रही है। इतना ही नहीं टेक्नो के इस फोन में ऑफलाइन कॉलिंग की सुविधा मिलती है। जिससे यूजर्स बिना सिम कार्ड के भी कॉल कर सकते है। TECNO Spark Go 5G फोन में MediaTek Dimensity 6400 का प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही ये Android 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर ऑपरेट करता है। टेक्नो के इस फोन में 4GB रैम और 128 GB की स्टोरेज की सुविधा मिल रही है। ये 6000 mAh बैटरी से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का रियल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Techno Spark Go 5G के फीचर्स

फीचर Techno Spark Go 5G
डिस्प्ले6.74-इंच की डिस्प्ले मिलती है।
बैटरी6000 mAh बैटरी मिलती है।
कैमरा50 मेगापिक्सल का रियल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर से लैस है।
रैम/स्टोरेज4GB रैम और 128 GB स्टोरेज मिल रही है।
ऑपरेटिग सिस्टमAndroid 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर ऑपरेट करता है।

Techno Spark Go 5G की सेल

Techno Spark Go 5G की सेल 21 अगस्त से शुरु हो रही है। इसे दोपहर 12 बजे से ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी Flipkart से बुक कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026