Tecno Pova 8 5G: एडवांस AI, पावरफुल बैटरी और स्पेशल कनेक्टिविटी वाला फोन हुआ सस्ता, 14000 की महाछूट पर यहां से करें बुक

Tecno Pova 8 5G :टोक्नो पोवा 8 5जी स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल में 14000 की महाछूट पर बुक किया जा सकता है। इसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं। इन्हें देखने के बाद आपका खरीदने का मन करेगा।

Tecno Pova 8 5G

Picture Credit: Google

Tecno Pova 8 5G: टेक्नो मोबाइल कंपनी किफायती कीमत पर पावरफुल फीचर्स से लैस स्मार्टफोन को लॉन्च करती है। यही कारण है कि, भारत में इसके यूजर्स की अच्छी खासी संख्या है। कंपनी ने अभी हालिह में टोक्नो पोवा 8 5जी स्मार्टफोन 11 जून 2026 को लॉन्च किया था। इसकी ऑन लाइन सेल 18 जून 2026 से शुरु हो रही है। लेकिन इससे पहले फ्लिपकार्ट से सस्ते में प्री-बुक करने का मौका मिल रहा है।  इसमें एडवांस AI, पावरफुल बैटरी और स्पेशल कनेक्टिविटी वाले बेहद हाईटेक फीचर्स हैं। जिन्हें देखने के बाद आपका मन इन्हें खरीदने का करेगा।

Tecno Pova 8 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट सेल से 14000 की महाछूट पर करें बुक

टोक्नो पोवा 8 5जी स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट 30 फीसदी की छूट पर दे रहा है। इस ऑफर के बाद ये 45999 रुपए की जगह 31999 रुपए में मिलेगा।

Picture Credit: Flipkart Sale

यहां पर ग्राहक के पूरे 14000 रुपए बचेंगे. इसके साथ ही एक्सिस या फिर SBI के कार्ड से पैमेंट करके 3025 रुपए की अन्य बचत कर सकते हैं। वहीं, कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर 1500 रुपए तक की बचत करने का मौका भी मिल रहा है। इसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिल रही है। इस फोन की फर्स्ट सेल 18 जून 2026 से शुरु हो रही है।

G1 सिगनल एन्हांसमेंट और SE1 वाई-फाई एन्हांसमेंट चिप्स  के साथ मिल रहा एडवांस एआई

स्लो इंटरनेट वाले एरिए में स्पीड वाली कनेक्टिविटी देने के लिए कंपनी ने अलग से  G1 सिगनल एन्हांसमेंट और SE1 वाई-फाई एन्हांसमेंट चिप्स दी है। ये कमजोर नेटवर्क वाली जगहों पर भी फोन में अच्छी कनेक्टिविटी देती है। जिसकी वजह से इंटरनेट की समस्या से यूजर को नहीं जूझना पड़ता है।  कंपनी ने इसमें कुछ एडवांस एआई फीचर्स दिए हैं। ये AI YouTube Summary, Ella AI और AI LightMaster 2.0 हैं। जिनकी मदद से बहुत क्रिएटिव काम किए जा सकते हैं।

टोक्नो पोवा 8 5जी फोन की बैटरी, कैमरा और अन्य फीचर्स

Tecno Pova 8 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.76 इंच का बड़ा Full-HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
बैटरी/चार्जर 8000mAh की बैटरी और 45W का सुपरफास्ट चार्जर देती है। सामान्य यूज पर ये दो दिनों तक चल सकती है।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम एआई के साथ दिया गया है।
कैमरा 50MP का Sony LYT-600 कैमरा मिल रहा है। 2x लॉसलेस ज़ूम के साथ 13MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसमें एआई के कई सारे फीचर्स मिल रहे हैं। जिनकी मदद से फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाया जा सकता है। इनमें नाइट मोड मिल रहे हैं। वहीं, 2K रेजोल्यूशन तक की वीडियो 30fps क्वालिटी में रिकॉर्ड की जा सकती है।

 

 

Exit mobile version