---Advertisement---

Tecno Pova Curve 2: क्या 2026 का सबसे सस्ता और पावरफुल फोन ला रहा टेक्नो? 13 फरवरी को होगा धमाका

Tecno Pova Curve 2: टेक्नो 13 फरवरी को भारत में बेहद पावरफुल स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। टेक्नो पोवा कर्व 2 अपने लीक फीचर्स और हैरान करने वाली कीमत के कारण चर्चा में बना हुआ है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 11, 2026 3:01 अपराह्न

Tecno Pova Curve 2
Follow Us
---Advertisement---

Tecno Pova Curve 2: चीनी कंपनी टेक्नो बजट फ्रेंडली कीमत में प्रीमियम फीचर्स देती है। जिसके कारण ग्राहक इसे काफी खरीदते हैं। यूजर्स की जरुरत और पंसद को देखते हुए कंपनी 13 फरवरी 2026 को एक और बेहद पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। टेक्नो पोवा कर्व 2 का लुक कंपनी ने रिवील कर दिया है। इसका कैमरा डिजाइन काफी अलग है। जिसके कारण कंपनी इसे दुनिया के बाहर का बता रही है।  वहीं, इसकी लीक कीमत भी लोगों का ध्यान खींच रही है। खबरों की मानें को इसे बहुत ही कम कीमत पर मोबाइल मार्केट में उतारा जा सकता है।

Tecno Pova Curve 2 की संभावित बैटरी और लुक

टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है। अफवाहें हैं कि, सिंगर चार्ज पर ये दो दिनों तक चलेगी। इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। हैवी बैटरी होने के बाद भी फोन बेहद स्लिम बताया जा रहा है। फोन की सबसे खास चीज इसका ट्राइएंगुलर कैमरा है। इसे मैट फिनिश बैक पैनल यूनिक बना रहा है।

टेक्नो पोवा कर्व 2 की परफॉर्मेंस

टेक्नो पोवा कर्व 2 की परफॉर्मेंस फास्ट करने के लिए कंपनी MediaTek Dimensity 7100 का प्रोसेसर दे सकती है। ये एआई से लैस हो सकता है। वहीं, इसमें Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

टेक्नो के अपकमिंग स्मार्टफोन के अन्य संभावित स्पेसिफिकेशन

टेक्नो पोवा कर्व 2 5जीस्पेसिफिकेशन
रैम/ स्टोरेज12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिल सकती है।
डिस्प्ले6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
कैमरा50MP के मेन रियर कैमरे के साथ 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। ये कैमरा AI से लैस होगा। जिससे 4K@30fps क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड हो सकती है।

 

टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन की लीक कीमत

टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी अभी तक कंपनी ने नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 15000 से 16000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके संभावित फीचर्स को देखकर कुछ लोगों को लग रहा है कि, शायद ये साल 2026 का सबसे सस्ता और अच्छा फोन साबित हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026