Moto G Max स्मार्टफोन की बैटरी ही नहीं डुअल कैप्चर वीडियो कैमरा भी है बेहद हाईटेक, खरीदने से पहले जानें फुल डिटेल-कीमत

Moto G Max: मोटो जी मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। ये एक पावरफुल फीचर्स से लैस स्मार्टफोन है। जिसमें दमदार प्रोसेसर के साथ जबरदस्त कैमरा मिल रहा है।

Moto G Max

Picture Credit: Google

Moto G Max :  मोटरोला ने अपने बेहद जबरदस्त मोटो जी मैक्स स्मार्टफोन को 14 अगस्त 2026 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में बेहतरीन कैमरे के साथ पावरफुल बैटरी मिल रही है। अगर आप वीडियो कंटेंट बनाते हैं तो ये मोबाइल एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें डुअल कैप्चर वीडियो कैमरा दिया गया है। मोटरोला के इस फोन की सेल  20 अगस्त 2026 से शुरु हो रही है।  ये एक मिड रेंज फोन है। इसका कोई भी फीचर आपको निराश नहीं करेगा।

Moto G Max स्मार्टफोन में मिल रहा खास कैमरा

मोटो जी मैक्स स्मार्टफोन में डुअल सेटअप कैमरा मिल रहा है। इसमें 50MP का Sony LYTIA 600 सेंसर से लैस मेन कैमरा मिल रहा है। ये 8x डिजिटल ज़ूम के साथ आया है। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस कैमरा मिल रहा है। वहीं, 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इस फोन के कैमरे की सबसे बड़ी खूबी ये है कि, इसके आगे और पीछे दोनों कैमरों से डुअल कैप्चर वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है। इसमें नाइट विजन सहित कई सारे मोड मिल रहे हैं। इसके कैमरे से 2K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके कैमरे में एआई मिल रहा है। जिससे क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो को बनाया जा सकता है।

मोटो जी मैक्स स्मार्टफोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

Moto G Max स्पेसिफिकेशन
बैटरी/चार्जर 7,000mAh की बैटरी के साथ 30W TurboPower फास्ट चार्जर मिल रहा है।
डिस्प्ले 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। ये तेज धूप में भी काम करती है।
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 का प्रोसेसर मिल रहा है। Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
सेफ्टी रेटिंग फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP64 की रेटिंग मिल रही है। ये फोन SGS-प्रमाणित मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग से लैस है। जिसके कारण ये नहीं गिरने से भी नहीं टूटेगा।
डेटा सेफ्टी यूजर्स के डेटा सुरक्षा के लिए ThinkShield for Mobile और Moto Secure जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

 

मोटो जी मैक्स स्मार्टफोन की कीमत

मोटो जी मैक्स स्मार्टफोन को भारत में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। इसकी कीमत 27999 रुपए रखी गई है।

Exit mobile version