Nothing Phone 4b स्मार्टफोन बजट में देगा बेहद हाईटेक कैमरा! लीक फीचर्स ने खींचा यूजर्स का ध्यान

Nothing Phone 4b : नथिंग कंपनी अब बजट स्मार्टफोन बाजार में बड़ा धमाका करने जा रहा है। लीक हुई खबरों के मुताबिक, नथिंग फोन 4बी बेहद कम कीमत में एक ऐसा हाईटेक सिंगल कैमरा लेकर आ रहा है, जो महंगे-महंगे फोन को टक्कर देगा। इसके लीक फीचर्स काफी चर्चाओं में हैं।

Nothing Phone 4b

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Nothing Phone 4b:  नंथिंग कपंनी अपने ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाती है। यही कारण है कि, दुनियाभर में इसके यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। अपने चाहने वालों के लिए कंपनी एक नया मोबाइल लेकर आ रही है। नथिंग फोन 4बी को जल्द पेश किया जा सकता है। अभी तक नथिंग ने इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक  फीचर्स में दावा किया जा रहा है कि, ये एक मिड रेंड  में हाईटेक कैमरा दे सकता है। कंपनी  इसे कम कीमत पर पेश कर सकती है।

Nothing Phone 4b स्मार्टफोन में मिल सकता है खास कैमरा

नथिंग फोन 4बी में सिंगल रियर कैमरा आ सकता है। पहली बार नथिंग इस फोन में एक कैमरा दे सकता है। इसका कारण बजट में अच्छा कैमरा देना माना जा रहा है। ज्यादा सेंसर पर काम करने की जगह कंपनी सिर्फ एक कैमरे पर काम कर रही है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है। ये हल्की लाइट में भी काम करेगा। कंपनी पहली बार ‘B’ सीरीज के जरिए ये बड़े बदलाव कर सकती है।

नथिंग फोन 4बी फोन का प्रोससेर, बैटरी और अन्य लीक फीचर्स

Nothing Phone 4b स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.83 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
बैटरी 5400mAh की बैटरी के साथ 50W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है।
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 nn प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। ये एआई से लैस होगा।
सेफ्टी रेटिंग धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 की रेटिंग मिल सकती है।

 

नथिंग फोन 4बी फोन की अनुमानित लॉन्चिग और संभावित कीमत

अभी तक नथिंग फोन 4बी की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे जुलाई 2026 तक पेश किया जा सकता है। इस फोन को कंपनी 20000  से लेकर 25000 के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है.

Exit mobile version