बेहद एडवांस AI के साथ आएगा Samsung Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन! लीक फीचर्स देख नहीं होगा सब्र

Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 फोन जल्द पेश हो सकता है। इसके लीक फीचर्स यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहे हैं। यहां जानें फोन में क्या यूनिक मिल सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Samsung Galaxy Z Fold 8 : सैंमसंग अपने यूजर्स के लिए बेहद हाईटेक फीचर्स वाला फोल्डेबल फोन लेकर आ रहा है।  सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 मोबाइल को  22 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स-कीमत और पेश होने की तारीख का कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया है। लेकिन लीक खबरों में इसके फीचर्स  सामने आ गए हैं।  कंपनी इस मुड़ने वाले फोन को एडवांस एआई के साथ पेश कर सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 में एडवांस्ड जेमिनाई इंटेलिजेंस कैसे करेगा काम

अगर आप भी मल्टीटास्किंग काम के साथ हैवी सॉफ्टवेयर और गेमिंग करते हैं तो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 फोन अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें एडवांस्ड जेमिनाई इंटेलिजेंस मिल सकता है। जिसकी वजह से ये पहले से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा। ये साधारण एआई से काफी एडवांस होगा। ये एआई दो स्क्रीन के साथ काम करेगा। एक से आप वीडियो देख सकेंगे और दूसरी पर इससे जुड़ा काम कर सकेंगे। बड़े डॉक्यूमेंट्स की समरी तैयार करने के लिए ये बेस्ट माना जा रहा है। इसका लाइव पर्सनल असिस्टेंट आवाज से ही सारे काम करेगा। इस एआई से वीडियो एडिट करना बेहद आसान हो जाएगा। ये एआई बिना इंटरनेट के ही कई मल्टीटास्किंग काम करेगा। जिसकी वजह से बिना रुके कई सारे काम हो जाएंगे।

Samsung Galaxy Z Fold 8 फीचर्स
डिस्प्ले 8.2 इंच की बड़ी Dynamic AMOLED 2X की मेन स्क्रीन मिल सकती है। 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले के साथ आ सकती है।
बैटरी/चार्जर 5000mAh की बैटरी के साथ 45W का सुपरफास्ट चार्जर और 25W की वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कैमरा 200MP का मेन कैमरा , 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का सेल्फी कीमरा मिल सकता है।
सेफ्टी और इमरजेंसी फीचर्स इमरजेंसी कॉल और मैसेज करने के लिए NB-NTN सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है।यूजर की सेफ्टी के लिए Knox Security मिल सकती है। IP68 रेटिंग फोन को पानी-धूल से बचाएगी।

 

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 की अनुमानित कीमत

अभी तक कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसे 1.80 लाख से लेकर 2.20 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में पेश क्या जा सकता है।

Exit mobile version