Oppo Reno 16 स्मार्टफोन में सेल्फी लेने वालों के लिए मिलेगा स्पेशल फीचर! लॉन्च से पहले लीक हुए सभी डिटेल्स

Oppo Reno 16: ओप्पो रेनो 16 5जी फोन में कंपनी सेल्फी के लिए अलग से फीचर दे सकती है। अगर आपको सेल्फी लेना, रील्स बनाना या व्लॉगिंग करना पसंद है, तो ओप्पो बबल का रियर कैमरा परफेक्ट शॉट ले सकता है।

Oppo Reno 16

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Oppo Reno 16:  ओप्पो की अपकमिंग रेनो 16 सीरीज को लेकर खबरें चल रही हैं कि, कंपनी इसे 2 जुलाई 2026 को लॉन्च कर सकती है। ओप्पो रेनो 16 सीरीज में बेस मॉडल, प्रो, 16सी और 16FS को पेश किया जा सकता है। बेहरहाल अभी तक कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में बेस मॉडल में मिलने वाले सभी फीचर्स लीक हो गए हैं। अगर आप किसी  हाईटेक कैमरे वाले मोबाइल को खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सा थम जाएं। क्योंकि ओप्पो शादार फोन लेकर आ रहा है।

ओप्पो रेनो 16 मोबाइल में मिल सकता है OPPO Bubble रियर कैमरा

ओप्पो रेनो 16 मोबाइल में कंपनी सेल्फी लेने वालों के लिए अलग से रियर कैमरा दे सकती है।इसमें OPPO Bubble के रुप में रियर कैमरा सेल्फी के लिए मिल सकता है।यह इस फोन का सबसे अनोखा फीचर है। अगर आप फ्रंट कैमरे से भी बेहतर क्वालिटी चाहते हैं, तो आप फोन के साथ मिलने वाली OPPO Bubble मैग्नेटिक डिस्प्ले एक्सेसरी को फोन के पीछे चिपका सकते हैं। इसके बाद इससे परफ्केट शॉट ले सकते हैं।

Oppo Reno 16 स्मार्टफोन का कैमरा , प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Oppo Reno 16 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट 1.5K Flat AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर 6700mAh बैटरी के साथ 80W का सुपरवूक फास्ट चार्जर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
कैमरा 200 MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिल सकता है। 50 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, 50 MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
इसके साथ ही 50 MP का टेलीफोटो लेंस 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS के साथ आ सकता है। इससे 4K @60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें कई सारे एआई फीचर्स मिल सकते हैं।
सेफ्टी रेटिंग पानी-धूल और टूट-फूट से बचाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग मिल सकती है।
प्रोटेक्शन Crystal Shield Glass स्क्रीन को सुरक्षा देगा। स्मार्ट नाइट चार्जिंग फोन को रात में चार्ज करने में मदद करेगी।

 

ओप्पो रेनो 16 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

ओप्पो रेनो 16 सीरीज के लॉन्च होने की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं  है। लेकिन इसके लीक डिटेल्स में दावा किया जा रहा है कि, ये 2 जुलाई 2026 को पेश हो सकती हैं।वहीं, ओप्पो रेनो 16 को कंपनी 49000 से लेकर 60000 के आस-पास की संभावित कीमत में पेश कर सकती है।

Exit mobile version