OnePlus 16: वनप्लस जल्द अपने नए पावरफुल स्मार्टफोन के जरिए टेक मार्केट में दस्तक दे सकता है. वनप्लस 16 को जल्द पेश किया जा सकता है. इस फ्लैगशिप फोन के आने हलचल तेज हो गई है। हाल ही में इस स्मार्टफोन के कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी कुछ बेहद अहम जानकारियां लीक हुई हैं। इन लीक्स ने टेक लवर्स और वनप्लस के फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है.
OnePlus 16 स्मार्टफोन का कैमरा
वनप्लस 16 में पावरफुल और हाईटेक कैमरा मिल सकता है. फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन एक बड़ा अपग्रेड साबित होने वाला है। लीक्स की मानें तो इसमें 200MP का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ ही, दूर की फोटो खींचने के लिए 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है, जो बिना क्वालिटी खराब किए बेहतरीन ज़ूमिंग देगा. सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. इससे 4K और 8K की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है.
पावरफुल प्रोसेसर
वनप्लस अपने अपकमिंग फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 2nm का प्रोसेसर मिल सकता है. ये हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट साबित होगा.
वनप्लस 16 की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स
| OnePlus 16 | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. ये तेज धूप में भी काम करेगा. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Oppo Crystal Shield Glass का प्रोटेक्शन मिल सकती है. |
| सेफ्टी रेटिंग | IP68 और IP69K की रेटिंग मिल सकती है. |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है. |
| बैटरी और चार्जर | 9000mAh बैटरी के साथ 100W का सुपरवूग चार्जर मिल सकता है. इसके साथ ही 50W की वायरलेस चार्जिंग और 27W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. |
वनप्लस 16 की अनुमानित कीमत
अभी तक वनप्लस 16 की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है. लेकिन कंपनी इसे 86000 से लेकर 121000 की कीमत पर लॉन्च कर सकती है.
