---Advertisement---

पहली ही सेल में Nothing Phone 2 के दाम हुए धड़ाम, जानें कहां सस्ते में खरीदने की मचेगी लूट?

Nothing Phone 2: बीते दिनों की ही बात है जब Nothing ने बाजार में अपने नए फोन Phone 2 को लॉन्च किया है जिसको लेकर ढेर सारी चर्चाएं चल रही हैं

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 19, 2023 5:47 अपराह्न

Nothing Phone 2
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 2: बीते दिनों की बात है जब Nothing ने बाजार में अपने नए फोन Phone 2 को लॉन्च किया है जिसको लेकर ढेर सारी चर्चाएं चल रही हैं। Phone 2 शानदार फीचर्स वाला एक बेहतरीन फोन है जिसे बाजार में ग्राहकों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। इसके आकर्षण की एक खास वजह है और वो है इसकी ट्रांसपैरेंसी, जिसको लेकर इस फोन ने बाजार में खूब धूम मचाइ है। ग्राहक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। अब खबर आई है कि 21 जुलाई से यह फोन फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा।


बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर हम कर सकते हैं 3000 रुपये से ज्यादा की बचत


फ्लिपकार्ट पर चल रही डील के अनुसार अगर बात करें तो हम बैंक कार्डस का इस्तेमाल कर अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं। Axis Bank क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर हमें मिल सकती है 3000 रुपए तक की छूट। वहीं HDFC और CITI बैंक के क्रेडिट और डेविट कार्ड का इस्तेमाल कर भी हम 3000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।


टेक फील्ड के एक्सपर्टस की माने तो Nothing Phone 2 के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे जिन्हें 21 जुलाई से बाजार में बेचना शुरु किया जाएगा।


Nothing Phone 2 के वेरिएंट

क्षमताकीमत
8GB RAM/128 GB Storage
44999
12GB RAM/256 GB Storage49999
12GB RAM/512GB Storage54999


Nothing Phone 2 के फीचर्स

प्रोसेसरQualcomm snapdragon 8 + Gen 1 प्रोसेसर
बैटरी4700 mAh
रियर कैमरा
50 MP+50MP
सेल्फी कैमरा
32 MP
डिस्प्ले6.7 इंच


इस फोन में क्या है नया


खबरों की माने तो कंपनी ने इसे अपग्रेड किया है जिसके तहत इसमें Glyph कंपोजर भी लगाए गए हैं। ये यूजर्स को नए रिंगटोन्स को क्रिएट और रिकॉर्ड करने की परमिशन देंगे। इसके अतिरिक्त इसमें Uber ऐप के लिए Glyph प्रोग्रेस बार को भी उपलब्ध कराया गया है। इससे हम यह पता कर सकेंगे कि उबर की कैब को पहुंचने में कितना समय लगेगा।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026