Samsung Galaxy Z Flip 8 में पहली बार मिलेगा बैटरी बचाने वाला स्पेशल प्रोसेसर! फोल्डेबल फोन के लीक फीचर्स ने खींचा यूजर्स का ध्यान

Samsung Galaxy Z Flip 8 : सैमसंग अपने अपकमिंग फोल्डेबल सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 स्मार्टफोन को एक बेहद खास और एडवांस प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है. इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में हैं.

Samsung Galaxy Z Flip 8

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Samsung Galaxy Z Flip 8 : सैमसंग बहुत जल्द फोल्डेबल फोन लेकर आ रहा है. सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 स्मार्टफोन को भारत में जुलाई 2026 तक लॉन्च होने की प्रबल संभावना है. एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोल्डेबल होगा, जो मुड़ने के बाद काफी छोटा हो जाएगा. ये गैलेक्सी AI और गूगल जेमिनी एआई के साथ आ सकता है. इस मुड़ने वाले फोन में बेहद पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है. ये फोन की बैटरी तो बचाएगा ही, इसके साथ ही हाई स्पीड और स्मूथ परफॉर्मेंस देगा.

Samsung Galaxy Z Flip 8  फोल्डेबल फोन में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 स्मार्टफोन में कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Samsung Exynos 2600 का प्रोसेसर मिल सकता है. ये नैनो चिप होगी जो बैटरी बचाते हुए हैवी गेम और मल्टीटास्किंग काम करने में मदद करेगी. इसमें एडवांस गैलेक्सी एआई मिल सकता है. खबरों की मानें तो भारत में पहली बार सैमसंग का सबसे शक्तिशाली और बैटरी बचाने वाला 2nm प्रोसेसर मिल सकता है.

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 स्मार्टफोन का कैमरा, डिस्प्ले और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Flip 8 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X की मेन डिस्प्ले मिल सकती है. वही, 4.1-इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है.
ये लेजर-ड्रिल्ड मेटल प्लेट हिंज से लैस होगी. जिसके कारण मुड़ने पर क्रीज नहीं दिखेगी.
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है. Gemini Intelligence System से लैस होगा.
बैटरी और चार्जर 4300mAh की डुअल-सेल बैटरी के साथ 25W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है. इसमें 25W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है.
सेफ्टी मिलिट्री-ग्रेड Samsung Knox सिक्योरिटी यूजर के डेटा को बचाएगा. IP48 की रेटिंग पानी और धूल से बचाएगी. Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिल सकती है.
कैमरा 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10MP का कैमरा मिल सकता है. ProVisual Engine रात और अंधेरे में फोटो और वीडियो को क्लियर  बनाएगा.

 

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 फोन की संभावित कीमत

अभी तक सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 8 फोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसे 1.20 लाख से लेकर 1.30 तक की संभावित कीमत में पेश किया जा सकता है.

Exit mobile version