---Advertisement---

Tecno Camon 50 Ultra 5G सिर्फ आईफोन में ही डेटा नहीं करेगा ट्रांसफर, बल्कि झटपट बनाएगा AI वीडियो, जानें कीमत

Tecno Camon 50 Ultra 5G: टेक्नो कैमन 50 अल्ट्रा 5जी फोन में डेटा ट्रांसफर करने के लिए iPhone One-tap Drop फीचर दिया गया है। इसके साथ ही कई एडवांस फीचर्स मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 17, 2026 3:31 अपराह्न

Tecno Camon 50 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Tecno Camon 50 Ultra 5G : भारतीय टेक मार्केट में एक बेहद प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। टेक्नो कैमन 50 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन से बहुत ही आसानी से एप्पल के आईफोन में डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एडवांस झटपट वीडियो बना देता है। जिन लोगों को क्रिएटिव कामों का शौक होता है। उनके लिए ये एक बड़े वरदान की तरह साबित हो सकता है। ये एक मिंड रेंज एंड्राइड फोन है। जिसमें कई पावरफुल फीचर्स मिल रहे हैं। ये एक मिड रेंज एंड्राइड 5जी स्मार्टफोन है।

Tecno Camon 50 Ultra 5G  फोन में मिल रहा iPhone One-tap Drop फीचर

टेक्नो कैमन 50 अल्ट्रा 5जी फोन में डेटा ट्रांसफर करने के लिए iPhone One-tap Drop फीचर दिया गया है। इसकी मदद से टेक्नो फोन के HiOS कंट्रोल सेंटर में जाकर Instant Transfer और NFC दोनों फीचर्स को ऑन करें। फिर  आईफोन के कंट्रोल सेंटर में जाकर Bluetooth और AirDrop को ऑन करें। ऐसा करके यूजर आईफोन से फोटो और वीडियो बेहद आसानी से ट्रांसफर कर सकता है। इसके लिए टेक्नो यूजर को Apple का ‘Move to iOS’ ऐप को इंस्टॉल करना होगा।

एआई से बना सकेंगे वीडियो

टेक्नो ने अपने इस खास फोन में कंटेन्ट क्रिएटर्स की मदद के लिए AI Image-to-Video Generator टूल दिया है। इसकी मदद से आप किसी भी फोटो से उसकी एआई वीडियो बना सकते हैं। रील और यूट्यूब शॉट के लिए ये बेस्ट विकल्प है। टेक्नो के इस फोन में कई एडवांस एआई फीचर्स दिए गए हैं।

Tecno Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

Tecno Camon 50 Ultra 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।
कैमरा50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मिल रहा है। इसमें 50MP का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। ये 100x सुपर ज़ूम को सपोर्ट करता है। इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल रहा है। सेल्फी के लिए 50MP कै कैमरा मिल रहा है। इससे 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
प्रोटेक्शनस्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP66, IP68, IP69 और IP69K की मिल रही है। ये एक वॉटप्रूफ फोन है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7400 Ultimate का प्रोसेसर मिल रहा है।
जीपीयूगेमिंग के लिए Mali-G615 MC2 जीपीयू और सुपर-फास्ट LPDDR5X रैम मिल रही है।
बैटरी6500mAh की बैटरी के साथ 45W का सुपरफाट चार्जर मिल रहा है। सामान्य यूज पर ये बैटरी दो दिनों तक चल सकती है।

 

Tecno Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन की कीमत

इस पावरफुल Tecno Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन की सेल 21 जिलाई दोपहल 12 से शुरु हो रही है। वहीं, इस फोन को कंपनी ने 39999 हजार की कीमत में पेश किया है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now