---Advertisement---

iPhone 18 Pro के ये 3 जादुई फीचर्स उड़ा देंगे यूजर्स के होश ! पहली बार आईफोन में दिखेगा ऐसा हार्डवेयर!

iPhone 18 Pro : आईफोन 18 प्रो में कंपनी कई खास फीचर्स दे सकती है. जिसके कारण यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल सकता है. यहां जानें फोन में क्या नया मिलने की प्रबल संभावना है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2026 5:51 अपराह्न

iPhone 18 Pro
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18 Pro : आईफोन 18 सीरीज इसी साल सितंबर के महीने में लॉन्च हो सकती है. अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स, कीमत और लॉन्चिग को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसके  प्रो मॉडल के लीक फीचर्स काफी चर्चा में हैं. आईफोन 18 प्रो में कंपनी 3 बड़े बदलाव कर सकती है. जिसके कारण ये सबसे यूनिक बन जाएगा. इसके साथ ही यूजर्स का एक्सरपीरियंस भी पूरी तरह से बदल जाएगा.

iPhone 18 Pro में पहली बार मिल सकती है पावरफुल बैटरी

खबरों की मानें तो, आईफोन18 प्रो फोन में कंपनी सबसे बड़ा  बदलाव इसकी बैटरी में कर सकती है. इसमें लिथियम-आयन की जगह नई कार्बन-बेस्ड बैटरी मिल सकती है. ये 5200mAh पावर की बैटरी होगी. जिसके कारण ये लगातार यूज के बाद भी 40 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकती है. फोन का 2nm A20 प्रो प्रोसेसर भी बैटरी बचाने में मदद करेगा, गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम के लिए काफी बेस्ट साबित हो सकता है.

वेरिएबल अपर्चर कैमरा बदल सकता है कैमरे की दुनिया

आईफोन 18 प्रो फोन में कंपनी पहली बार वेरिएबल अपर्चर कैमरा दे सकती है. DSLR कैमरे की तरह यूजर खुद तय कर पाएंगे कि सेंसर में कितनी रोशनी जानी चाहिए. जिसके कारण फोटो और वीडियो की क्वाल्टी बढ़ जाएगी. खबरों की मानें तो एप्पल मैकेनिकल ब्लेड्स या नई पेटेंटेड सॉफ्ट-मेंब्रेन तकनीक का यूज इसमें कर सकता है. ये तेज लाइट को एडज्ट करेगा. ये फोन ट्रिपल 48MP रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा. जो एप्पल इंटेलीजेंस पर काम करेगा. पहली बार एप्पल सोनी की जगह सैमसंग का कस्टमाइज्ड 3-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर इस्तेमाल कर सकता है.

आईफोन 18 प्रो में मिल सकता C2 इन-हाउस मॉडम

आईफोन 18 प्रो में कंपनी अपना C2 इन-हाउस मॉडम दे सकती है. ये बिना इंटरनेट और नेटवर्क के भी सेटेलाइट पर काम करेगा. ये फोन इमरजेंसी सिस्टम को पहले से बेस्ट बनाएगा. इससे सैटेलाइट के जरिए बिना इंटरनेट ब्राउजिंग, मैसेजिंग और कॉल कर पाएंगे. ये C2 मॉडम पर कम बिजली खपत पर चलेगी.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026