---Advertisement---

Top Load vs Front Load Washing Machine: कौन सा ऑप्शन आपके लिए रहेगा फायदेमंद, खरीदने से पहले जानना है जरूरी

Top Load vs Front Load Washing Machine: अक्सर लोगों को वॉशिंग मशीन लेते वक्त ये दुविधा रहती है कि वो टॉप लोड और फ्रंट लोड में से किसे खरीदें। आपको भी ये समस्या है तो एक बार इस खबर को पढ़ लीजिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 4, 2023 4:10 अपराह्न

Top Load vs Front Load Washing Machine
Follow Us
---Advertisement---

Top Load vs Front Load Washing Machine: टेक बाजार में काफी से तकनीक बदलती है। तकनीक ने लोगों के कई कामों को काफी आसान बना दिया है। जहां पहले लोग हाथ से कपड़े धोते थे, वहीं, अब वॉशिंग मशीन के जरिए फटाफट एकसाथ कपड़े धो लेते हैं। तकनीक का लाभ उठाकर लोगों को कई तरह के फायदे मिले हैं। अगर आप इन दिनों एक नई वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, मगर टॉप लोड वाली वॉशिंग मशीन लें या फिर फ्रंट लोड वाली वॉशिंग मशीन (Top Load vs Front Load Washing Machine)। इस दुविधा में आप फंसे हुए हैं तो आपको एक बार इस खबर को पढ़ना चाहिए। जानें आपके लिए कौन सी वॉशिंग मशीन सही रहेगी।

टॉप लोड वाली वॉशिंग मशीन की खूबियां

टॉप लोड वाली वॉशिंग मशीन कपड़े धोने के लिए ज्यादा आरामदायक होती है। इस मशीन में कपड़े लोड और निकालने के लिए बार-बार झुकना नहीं पड़ता। अक्सर कहा जाता है कि ये मशीन कपड़ों के लिए हार्ड साबित हो सकती है। मशीन ओवरलोड होने पर ऐसा देखा गया है। टॉप लोड वाली वॉशिंग मशीन की एक खासियत और है कि इसमें कपड़े धुलने के दौरान बीच-बीच में कपड़े डाल सकते हैं। इस मशीन के लिए हल्के कपड़ों को धोने में काफी परेशानी होती है, क्योंकि ये पूरी तरह से पानी में डूब नहीं पाते हैं।

फ्रंट लोड वाली वॉशिंग मशीन की जानकारी

फ्रंट लोड वाली वॉशिंग मशीन कपड़ों को धोने के दौरान सॉफ्ट रहती है। इसमें एक बार कपड़े डालने के बाद ही खोला जा सकता है। फ्रंट लोड वाली वॉशिंग मशीन पानी के साथ बिजली की भी कम खपत करती है। साथ ही इसका वॉशर पर्यावरण के लिए काफी अच्छा होता है। ये मशीन टॉप लोड वाली मशीन की तुलना में 33 फीसदी अधिक तेजी से घूमती है। इसका वॉशर अधिक ताकतवर होता है। इसी वजह से इसमें कपड़े ज्यादा जल्दी सूख जाते हैं। इस मशीन का रख-रखाव अधिक करना पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026