---Advertisement---

Vivo के फ्लैगशिप फोन पर भाई दूज के बाद भी मिल रहा है आलीशान ऑफर, 101999 रुपये में नहीं, बल्कि 57949 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका; जानें डिटेल

Vivo: दिवाली और भाई दूज के बाद भी वीवो के फ्लैगशिप फोन पर बंपर ऑफर वाला डिस्काउंट मिल रहा है। 101999 रुपये में नहीं, बल्कि 57949 रुपये में खरीदने का सबसे सुनहरा मौका है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 25, 2025 3:12 अपराह्न

Vivo X200 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X200 Pro 5G: दिवाली और भाईदूज का त्योहार निकल गया है। मगर फिर भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर वीवो का प्रीमियम फोन सस्ते दाम पर बेचा जा रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा है, अमेजन के मुताबिक, वीवो एक्स200 प्रो 5जी फोन को बेहद ही आकर्षक डील पर पोस्ट किया गया है। किसी फ्लैगशिप मोबाइल पर इतना बड़ा ऑफर हर बार नहीं मिलता है। ऐसे में आपको बिना देर किए इसे खरीदने का प्लान बनाना चाहिए। इस फोन में 200MP का कैमरा किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है।

भाई दूज के बाद भी Vivo X200 Pro 5G पर मिल रहा है हैरान करने वाला ऑफर

शॉपिंग साइट अमेजन के मुताबिक, वीवो एक्स200 प्रो 5जी मोबाइल को 101999 रुपये के साथ उतारा गया है। मगर इस पर 7 फीसदी का बंपर छूट का ऑफर मिल रहा है। ऐसे में इसका दाम 94999 रुपये रह जाता है। इतना ही नहीं, इस फ्लैगशिप फोन पर कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का लाभ लेने के बाद काफी तगड़ा फायदा हो सकता है।

Photo Credit: Amazon

वहीं, अमेजन ने बताया है कि इस फोन पर 44050 रुपये तक की बचत एक्सचेंज ऑफर के जरिए हो सकती है। इस ऑफर के बाद फोन का प्राइस कम होकर 57949 रुपये रह जाएगा। मगर एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले अपने एरिया का पिनकोड डालकर इसकी जांच करनी होगी। इसके बाद ऑफर उपलब्ध होता है, तो मांगी गई जानकारी भरनी होगी। हालांकि, यह ऑफर हर शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

स्पेक्सवीवो एक्स200 प्रो 5जी
चिपसेटमीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6000 mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा32MP

वीवो एक्स200 प्रो 5जी में मिलती हैं ढेर सारी दमदार खूबियां

फोन मेकर ने इस मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर को शामिल किया था। इसमें 6.78 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। 6000mAh की बैटरी के साथ 90W का वायर्ड फास्ट चार्जर देखने को मिलता है। वहीं, इसके बैक पैनल पर 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड और 200MP का टेलीफोटो सेंसर देखने को मिलता है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 32MP का फ्रंट शूटर जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026