---Advertisement---

Vivo T4 Ultra: 50MP OIS कैमरा क्या iQOO Neo 10 से कर पाएगा मुकाबला? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

Vivo T4 Ultra: वीवो टी4 अल्ट्रा मिडरेंज स्मार्टफोन 50MP OIS कैमरे के साथ iQOO Neo 10 को टक्कर दे सकता है। लॉन्च से पहले वीवो के फोन की कीमत लीक हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 7, 2025 11:06 पूर्वाह्न

Vivo T4 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T4 Ultra: स्मार्टफोन में अगर कैमरा शानदार है, तो आप कभी भी आसानी से फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। वीवो टी4 अल्ट्रा मार्केट में आकर मोबाइल फोटोग्राफी करने वालों को बड़ी राहत दे सकता है। जी हां, वीवो अपने आगामी मिडरेंज फोन में 50MP OIS के साथ प्राइमरी कैमरा देगा। इसके साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप OIS लेंस आएगा। कंपनी ने इसमें 10 गुना टेलीफोटो मैक्रो OIS सेंसर भी शामिल किया है। यही वजह है कि यह फोन मार्केट में धमाका मचा सकता है।

वीवो टी4 अल्ट्रा देगा iQOO Neo 10 को टक्कर

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Vivo T4 Ultra फोन iQOO Neo 10 से मुकाबला कर सकता है। iQOO ने इस फोन में 50MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलता है। इसके साथ 32MP का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा आता है। ऐसे में दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ ही लगभग दोनों ही फोन में समान कैमरा स्पेक्स आती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वीवो का आगामी फोन iQOO Neo 10 को टक्कर दे सकता है।

स्पेक्सवीवो टी4 अल्ट्रा की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 9300+ SoC
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Vivo T4 Ultra AnTuTu Score

फोन मेकर ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर बताया है कि वीवो टी4 अल्ट्रा का अंतूतू स्कोर 2 मिलियन से ज्यादा रहेगा। इस वजह से फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जाता है।

Vivo T4 Ultra Price in India

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग मिडरेंज का दाम लीक हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो टी4 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत 35000 रुपये के आसपास होने की संभावना है।

Photo Credit: Flipkart

Vivo T4 Ultra Launch Date in India

मिडरेंज सेगमेंट में वीवो टी4 अल्ट्रा अगले कुछ दिनों में एंट्री ले सकता है। फोन मेकर ने बताया है कि वीवो टी4 अल्ट्रा की इंडिया में लॉन्च डेट 11 जून 2025 रखी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi 17 5G

मई 14, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026