Vivo T5 Pro: वीवो अप्रैल के महीने में अपना बेहद प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। वीवो टी5 प्रो को लेकर बहुत चर्चाएं हैं। ये एक मिड रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन बताया जा रहा है। जिसमें 9020mAh की बैटरी और 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिलने की बात कही जा रही है। ये बैटरी 3 दिन का बैकअप दे सकती है। इस तरह की खबरें भी हैं। फिलहाल कंपनी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसके लीक स्पेसिफिकेशन ने यूजर्स का ध्यान खींचा है।
Vivo T5 Pro में मिल सकती है पावरफुल बैटरी
वीवी टी5 प्रो में कंपनी 9,020mAh की बैटरी दे सकती है। ये 3 से 4 दिन का बैकअप दे सकती है। इसके साथ 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी विकल्प मिल सकता है। खबरों की मानें तो वीवो इसमें High-density सिलिकॉन-कार्बन बैटरी लगा रहा है। जिसकी वजह से हैवी होने के बाद भी बहुत हल्की रहेगी।
हैवी प्रोसेसर
वीवो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 या MediaTek Dimensity 8500 का सुपरफास्ट प्रोसेसर दे सकता है। ये गेमर्स और हैवी सॉफ्टवेयर यूज करने वाले यूजर्स की जरुरत को देखते हुए डिजाइन किए गए हैं। इसमें Adreno GPU और वीसी कूलिंग सिस्टम मिल सकता है।
वीवो टी5 प्रो 5जी स्मार्टफोन का लीक कैमरा
वीवो टी5 प्रो 5जी स्मार्टफोन में कंपनी फोटोग्राफी के लिए भी बेहद खास फीचर्स जोड़ सकती है। इसमें 50MP का मेन कैमरा Sony IMX882 सेंसर के साथ मिल सकता है। दूर और धुंधली चीजों को कैप्चर करने के लिए OIS सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा और 2MP का मैक्रो लैंस मिल सकता है। इससे 4K @30/60fps क्वालटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इस फोन के सभी कैमरों में एआई मिल सकता है।
वीवो के अपकमिंग फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन
एआई से लेस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69+ की रेटिंग मिल सकती है।
6.8-इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। ये धूप में भी काम करेगी।
वीवो 5टी प्रो 5जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत
वीवो 5टी प्रो की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसे 8GB, 12GB रैम के साथ 28GB/256GB और 512GB स्टोरेज मे लॉन्च किया जा सकता है। इन सभी वेरियंट की कीमत 30000 से लेकर 35000 के आस-पास हो सकती है। इसकी लॉन्चिंग अप्रैल 2026 तक हो सकती है।
