---Advertisement---

Vivo T5x 5G: बजट फ्रेंडली प्राइस में तहलका मचा सकते हैं AI फीचर्स, गेमर्स की होगी बल्ले-बल्ले! इस दिन लेगा जोरदार एंट्री

Vivo T5x 5G: अगले कुछ दिनों में एक धमाकेदार फोन आने वाला है। हम बात कर रहे हैं वीवो टी5एक्स 5जी की। इसमें जबरदस्त बैटरी के साथ आलीशान कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 15, 2026 5:40 अपराह्न

Vivo T5x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T5x 5G: अगर आप अपने फोन की कम या छोटी बैटरी क्षमता से परेशान हैं? तो आपके लिए यह खबर जरूरी है। दरअसल, वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस फोन में जबरदस्त बैटरी मिलेगी। फोन निर्माता ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। ऐसे में इस फोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में गूगल पर काफी यूजर्स यह सवाल पूछ रहे है कि क्या इसका दाम बजट फ्रेंडली होगा? आइए आगे आर्टिकल में इसकी जानकारी पढ़ते हैं।

Vivo T5x 5G में धूम मचा सकते हैं ये AI स्पेक्स

कई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो टी5एक्स 5जी मोबाइल में दमदार एआई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें एआई इरेज, एआई पोट्रेट, एआई नाइट मोड, एआई सीन रिकॉगनाइजेशन, एआई ऐप प्रीडिक्शन, एआई परफॉर्मेंस इंजन और कई एआई टूल्स को भी शामिल करने का अनुमान है। कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट को लाने की संभावना है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट और ओरिजन ओएस भी मिल सकता है। इससे फोन में स्पीड, मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस काफी बढ़िया होने की उम्मीद है। यही वजह है कि गेमिंग के लिए यह फोन बेस्ट साबित हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसमें 7200mAh की बैटरी दी जाएगी।

वीवो टी5एक्स 5जी में गर्दा उड़ा सकते हैं ये फीचर्स

उधर, अपकमिंग फोन वीवो टी5एक्स 5जी को लेकर बताया जा रहा है कि 6.76 इंच की एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसमें 120 Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आलीशान ब्राइटनेस मिलने का अनुमान है। ऐसे में गेमिंग के दौरान यूजर्स को धाकड़ स्क्रीन एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। वहीं, अगर इसके कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसके रियर में डबल कैमरा मॉड्यूल आने की उम्मीद है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी सेंसर, 2एमपी का मोनो कैमरा आ सकता है। आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी शूटर लेंस जोड़ने की योजना है।

कब होगा लॉन्च, क्या है लीक प्राइस?

हालिया लीक्स की मानें, तो आगामी वीवो टी5एक्स 5जी फोन का दाम 20000 रुपये तक रखा जा सकता है। इस फोन को 17 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी सटीक कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27

अप्रैल 30, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 30, 2026

Google Pixel 11

अप्रैल 30, 2026

OnePlus Nord CE 6

अप्रैल 30, 2026

OnePlus Realme

अप्रैल 30, 2026

AI Tools

अप्रैल 29, 2026