vivo T5x 5G:सिंगल चार्ज पर ढाई दिन की बैटरी लाइफ और 50MP Sony AI कैमरे वाला फोन हुआ सस्ता , 6000 की महाछूट पर यहां से करें बुक

vivo T5x 5G: वीवो टी5एक्स 5जी स्मार्टफोन अभी हालहि में लॉन्च हुआ है। इस फोन में कंपनी ने कई सारे प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। अगर आप अच्छे कैमरे वाले फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

vivo T5x 5G

Picture Credit: Google

vivo T5x 5G: अगर आप बजट की कीमत पर प्रीमियम फीचर्स वाला कोई स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये ऑफर सिर्फ आपके लिए है। क्योंकि 17 मार्च 2026 को लॉन्च हुआ वीवो टी5एक्स 5जी  स्मार्टफोन सस्ता हो गया है। इसे ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट से 6000 की महाछूट पर बुक कर सकते हैं। इस फोन की बैटरी को लेकर खबरें चल रही हैं कि, सामान्य यूज पर इसे ढाई दिन तक चलाया जा सकता है। वहीं,  50MP Sony AI मेन कैमरा फोटो और वीडियो को क्रिस्टल क्लियर क्लिक करेगा। इस फोन में कंपनी तमाम सारे प्रीमियम फीचर्स दे सकती है।

vivo T5x 5G  स्मार्टफोन 6000 की महाछूट पर खरीदें

वीवो टी5एक्स 5जी  स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट 21 फीसदी की छूट दे रहा है। इस डिस्काउंट के बाद ये 28999 हजार रुपए की जगह 22999 रुपए में मिलेगा।

देखें पोस्ट

Picture Credit: Flipkart

यहां पर ग्राहक के 6000 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही एक्सिस और एसबीआई के कार्ड से पैमेंट करके 1150 रुपए की अन्य बचत की जा सकती है। इस फोन में कंपनी 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दे रही है। बजट में शायद ही कोई दूसरा ऐसा फोन आपको मिलेगा। इसीलिए जल्द से जल्द इसे बुक कर सकते हैं।

बड़ी बैटरी 

वीवो के इस नए नवेले स्मार्टफोन में कंपनी ने 7200mAh की बड़ी बैटरी दी है। वहीं, सामान्य यूज पर इसकी बैटरी ढाई दिन तक का बैकअप दे सकती है। इसमें 44W का स्मार्ट फ्लैशचार्जर मिलता है। तीन घंटे में इस हैवी बैटरी को चार्ज कर देता है। गेमर्स के लिए बाईपास चार्जिंग का भी विकल्प मिल रहा है। बैटरी को गर्म होने और फटने से बचाने के लिए 9 तरह की चार्जिंग प्रोटेक्शन मिल रही है। ये बैटरी अन्य फोन के मुकाबले काफी सुरक्षित है।

वीवो टी5एक्स 5जी स्मार्टफोन का कैमरा

वीवो टी5एक्स 5जी स्मार्टफोन में 50MP Sony AI से लेस मेन कैमरा मिल रहा है। छोटी चीजों को नजदीक से क्लिक करने के लिए 2MP Bokeh कैमरा मिल रहा है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस कैमरे से 4K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। अंधेरे और कम रोशनी में क्रिस्टल क्लियर फोटो बनाने के लिए सुपर नाइट एल्गोरिदम का फीचर मिल रहा है। इसमें फोटो को क्लियर बनाने के लिए कैमरा मॉड्यूल के पास एक रिंग लाइट मिल रही है।

vivo T5x 5G  फोन का प्रोसेसर, बैटरी  और अन्य स्पेसिफिकेशन

vivo T5x 5G स्पेसिफिकेशन
सेफ्टी रेटिंग पानी-धूल से फोन की सुरक्षा करने के लिए IP68 और IP69+ रेटिंग मिल रही है।
प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम के लिए Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर मिल रहा है।
डिस्प्ले 6.76 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। ये तेज धूप में भी दिखती है।
आई प्रोटेक्शन आंखों की सुरक्षा के लिए इस फोन को TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन की प्रोटेक्शन मिली हुई है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।

 

 

 

Exit mobile version