---Advertisement---

Vivo V29 5G: पलक झपकते ही हो जाता है हाफ चार्ज, मोबाइल फोटोग्राफर्स को खूब भाएगा यह खास फीचर; 50MP का सेल्फी कैमरा बनाएगा दीवाना

Vivo V29 5G: वीवो वी29 5जी स्मार्टफोन में एक नहीं, बल्कि कई सारे खास फीचर्स शामिल किए हैं। इसका फास्ट चार्जर कुछ ही मिनटों में बैटरी को आधी चार्ज कर सकता है। साथ ही इसका कैमरा काफी लाजवाब सेटअप के साथ आता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 13, 2025 3:26 अपराह्न

Vivo V29 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V29 5G: इस फेस्टिवल सीजन में अगर आप किसी कैमरा फोकस फोन को लेने की सोच रहे हैं, तो वीवो वी29 5जी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन का डिजाइन ही नहीं, बल्कि डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा भी आपको पलभर में फैन बना सकता है। वीवो अपने फोन में हमेशा से ही धाकड़ कैमरा सेटअप देने के लिए लोकप्रिय है। मगर अब कुछ समय से कंपनी ने अपने फोन में एआई खूबियों को भी शामिल किया है। यही वजह है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो आज के टाइम पर सबसे अधिक एंड्रॉयड फोन बेच रही है।

पावरफुल Vivo V29 5G का कितना है प्राइस?

कंपनी ने अपने आधिकारिक पेज पर बताया है कि वीवो वी29 5जी मोबाइल का दाम 32999 रुपये रखा गया है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए निर्धारित की गई है।

वीवो वी29 5जी में मिलती है सुपरफास्ट चार्जिंग की सुविधा

अक्सर लोगों को यह शिकायत होती है कि उनका फोन काफी देर से चार्ज होता है। हालांकि, आजकल काफी फास्ट वायर्ड चार्जर आ गए हैं। मगर फिर भी यह सुविधा अभी भी टॉप मिडरेंज फोन में अधिक है। ऐसे में वीवो ने दावा किया है कि इस फोन के साथ मिलने वाला 80W का फास्ट चार्जर सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज कर सकता है। कंपनी ने इसमें 4600mAh की बैटरी दी है, जो कि बेहतर एफिशियंसी के साथ काम करती है।

स्पेक्सवीवो वी29 5जी
चिपसेटQualcomm Snapdragon 778G
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4600mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा50MP

इन खूबियों की वजह से मोबाइल फोटोग्राफर्स की आती है मौज

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि वीवो वी29 5जी फोन के कैमरे में नाइट पोट्रेट के साथ स्मार्ट ओरा लाइट की सुविधा दी गई है। इससे मोबाइल फोटोग्राफर्स को रात के अंधेरे में भी काफी बढ़िया फोटो मिल सकती है। वहीं, इसमें वेडिंग स्टाइल पोट्रेट फीचर को भी जोड़ा गया है। ऐसे में आप इस फोन के जरिए वेडिंग फोटोग्राफी खुद ही कर सकते हैं। इतना ही नहीं, वीवो ने इस धमाकेदार फोन में 50MP का आलीशान सेल्फी शूटर शामिल किया है। इसमें वाइड एंगल लेंस का इस्तेमाल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026