---Advertisement---

मिड रेंज सेगमेंट में तहलका मचा सकता है Vivo V29e स्मार्टफोन, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ बनेगा लड़कियों का फेवरेट!

Vivo V29e: स्मार्टफोन मार्केट की मशहूर कंपनी वीवो ने अपने चाहने वालों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल वीवो ने अपने अपकमिंग फोन की घोषणा कर दी है। वीवो ने इंडिया में मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में वी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एक नए मोबाइल वी29ई (Vivo V29e) का ऐलान कर दिया है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 11, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Vivo V29e
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V29e: स्मार्टफोन मार्केट की मशहूर कंपनी वीवो ने अपने चाहने वालों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल वीवो ने अपने अपकमिंग फोन की घोषणा कर दी है। वीवो ने इंडिया में मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में वी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एक नए मोबाइल वी29ई (Vivo V29e) का ऐलान कर दिया है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इस फोन को भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। जानिए क्या है इस फोन की संभावित खूबियां और कीमत की जानकारी।

Vivo ने जारी किया वीडियो

वीवो ने शेयर की गई वीडियो में बताया है कि ये फोन मास्टरपीस डिजाइन के साथ दस्तक दे सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसका डिजाइन काफी स्लीक और लाइट होगा। इसमें डबल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जो कि हर डिलाइट मोमेंट को कैप्चर करेगा।

Vivo V29e की लीक जानकारी

खबरों में दावा किया जा रहा है कि वीवो के इस फोन का बैक कलर चेंजिंग पैनल के साथ आएगा। साथ ही फोन की डिस्प्ले 3D कर्व्ड हो सकती है। इसकी लीक हुई जानकारी के मुताबिक, फोन के फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, मोबाइल के रियर में वर्टिकल डिजाइन के साथ डबल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

फीचर्सVivo V29e
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 480 or 480+
स्क्रीन6.44 इंच
बैटरी4000mah
रियर कैमरा64MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120hz

Vivo V29e Potential Features

वीवो का अपकमिंग फोन 6.44 इंच की स्क्रीन के साथ आ सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 480 or 480+ प्रोसेसर आ सकता है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करेगा। फोन को चलाने के लिए 4000mah की बैटरी मिल सकती है। दावा किया जा रहा है कि इसके रियर में 64MP के मेन कैमरे के साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वीवो का ये फोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस फोन की संभावित कीमत 30000 रुपये हो सकती है। फिलहाल इसकी कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026