---Advertisement---

Vivo V30e 5G vs OnePlus Nord CE 4 5G: 30 हजार से कम में किस फोन में मिल रहा पावरफुल प्रोसेसर? मक्खन जैसी स्पीड जानें अंतर

Vivo V30e 5G vs OnePlus Nord CE 4 5G: बजट की कीमत में कौन सा फोन दे रहा पावरफुल प्रोसेसर और फीचर्स खरीदने से पहले जानें अंतर।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 29, 2024 3:54 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 29, 2024 6:48 अपराह्न

Vivo V30e 5G vs OnePlus Nord CE 4 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo V30e 5G vs OnePlus Nord CE 4 5G: किसी भी फोन को बेस्ट उसका प्रोसेसर बनाता है। Smartphone में जितना Powerful Processor होगा वो उतनी ही अच्छी परफॉर्मेंस देगा। फोन की स्पीड , कैमरा और बैटरी प्रोसेसर पर टिकी होती है। आज हम आपको दो ऐसे ही 5G फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बजट में अच्छा प्रोसेसर उपलब्ध कराते हैं।Vivo V30e 5G और OnePlus Nord CE 4 5G फोन हालिह में लॉन्च हुए फोन हैं। ये दोनों ही (Smartphone Under 30000) में आते हैं। आइए जानते हैं किस फोन में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर मिल रहा है।

मोबाइल फोन में Processor का क्या काम होता है?

कंप्यूटर से लेकर फोन तक को पावरफुल उसका प्रोसेसर बनाता है। प्रोसेसर डिवाइस को स्पीड देता है। यूजर फोन में जो भी कमांड देता है उसका संचालन प्रोसेसर के द्वारा ही होता है। प्रोससेर को चिप भी कहा जाता है। पूरे फोन को कंट्रोल करने का काम प्रोसेसर करता है। यही वजह है कि, कई सारी कंपनियों ने मार्कट में अलग-अलग तरह के प्रोसेसर उतारे हुए हैं।

Vivo V30e 5G की कीमत फीचर और प्रोसेसर

Vivo V30e 5G फोन इसी साल मई के महीने में लॉन्च हुआ था। ये दो स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें 8GB रैम 128GB स्टोरेज और 8GB रैम 256GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज के आधार पर इनकी कीमत भी अलग-अलग है। Vivo V30e 5G Price 27,999 रुपये और 29,999 रुपये है। इसमें यूजर को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा।

फीचरVivo V30e 5G
डिस्प्ले6.78-inch Full HD+ curved AMOLED डिस्प्ले से लैस है।
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर चलता है।
रैम/स्टोरेज8GB रैम के साथ 128GB / 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
कैमरा50MP का रियर कैमरा मिलता है। इसके साथ ही Sony IMX882 sensor के साथ OIS, 8MP ultra-wide कैमरा, 4K video recording 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी5500mAh और 44W का फास्ट चार्जर मिलता है।

OnePlus Nord CE 4 5G की कीमत फीचर्स और प्रोसेसर

OnePlus Nord CE 4 5G Price 26999 रुपए है। ये फोन 8GB रैम और 128GB के साथ 256GB स्टोरेज में आता है। इस फोन में Snapdragon 7 Gen3 का प्रोसेसर दिया गया है। Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 के मुकाबले ये ज्यादा पावरफुल और अपडेट प्रोसेसर है।

फीचरOnePlus Nord CE 4 5G
डिस्प्ले6.7 inch की डिस्प्ले से लैस है।
रैम/स्टोरेज8GB रैम और 128GB / 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा50MP का रियर कैमरा दिया गया है।
बैटरी5500 mAh की बैटरी का साथ SUPERVOOC 100W का चार्जर मिलता है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen3 प्रोसेसर से लैस है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14 पर ऑपरेट करता है।

किस फोन में मिल रहा ज्यादा अच्छा प्रोसेसर?

Vivo V30e 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 का प्रोसेसर मिल रहा है। वहीं OnePlus Nord CE 4 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen3 का प्रोसेसर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026