Vivo V70 Elite: होली से पहले Vivo का धमाका, AI होली पोर्ट्रेट वाला फोन हुआ बेहद सस्ता, डिस्काउंट देख अभी करेंगे बुक

Vivo V70 Elite: वीवी वी70 एलीट स्मार्टफोन बहुत ही सस्ते में मिल रहा है। इसे 4000 की महाछूट पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में प्रीमियम कैमरा और शानदार एआई फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo V70 Elite

Picture Credit: Flipkart Sale

Vivo V70 Elite: अभी हालहि में 19 फरवरी 2026 को वीवो वी70 एलीट स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। इस फोन में प्रीमियम कैमरा तो है ही, इसके साथ ही कुछ ऐसे शानदार एआई फीचर्स हैं जो कि, आपकी होली को और भी ज्यादा रंगीन बना सकते हैं। वीवो वी70 एलिट स्मार्टफोन पर ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट बहुत अच्छा ऑफर दे रही है। इसे 4000 की महाछूट पर खरीद सकते हैं। इसमें AI होली पोर्ट्रेट कैमरे के साथ  तमाम सारे हाईटेक फीचर्स मिल रहे हैं।

Vivo V70 Elite  स्मार्टफोन 4000 की महाछूट पर फ्लिपकार्ट से खरीदें

वीवो वी70 एलिट स्मार्टफोन पर  फ्लिपकार्ट 6 फीसदी की छूट दे रहा है। इस ऑफर के बाद ये 65999 रुपए की जगह 61999 रपए में मिलेगा।

Picture Credit: Flipkart Sale

यहां पर ग्राहक के 4000 रुपए बचेंगे। इस फोन में 12GB रैम और 512GB की स्टोरेज मिल रही है। अगर ग्राहक के पास एक्सिस और एसबीआई का कार्ड है तो 31000 की अन्य महाछूट भी मिल सकती है।

वीवो वी70 एलिट में मिल रहा खास AI होली पोर्ट्रेट फीचर 

वीवो वी70 एलिट में त्योहार स्पेशल कुछ फीचर्स मिल रहे हैं।  वीवो वी70 एलिट स्मार्टफोन AI होली पोर्ट्रेट फीचर से लैस है। ये फीचर यूजर को त्योहार के हिसाब से खास तरह के फोटो बनाता है। ये एआई होली के कलर्स को ऑरिजनल दिखाता है। इसमें AI फ्लोरल ब्लेसिंग का फीचर भी दिया गया है। ये फोटो और वीडियो में असली फूलों का इफेक्ट देता है। खास बात ये हैं कि, यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक है। ये त्योहार और इमोशन को देखकर फोटो और वीडियो बनाता है।

वीवो के प्रीमियम फोन में मिल रहा खास कैमरा

वीवो वी70 एलिट स्मार्टफोन अपने पावरफुल कैमरे लिए जाना जाता है। इसमें 50MP का ZEISS OIS मेन कैमरा मिल रहा है। रात में स्पेशल फोटो और वीडियो बनाने के लिए
50MP का ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम मिल रहा है। इसमें एआई के साथ 50MP का ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके कैमरे से 4K 60fps वीडियो क्वालिटी में वीडियो बनाई जा सकती है। वहीं, इसमें AI के तमाम सारे फीचर्स मिलते हैं जो कि, फोन को काफी हाईटेक बनाता है।

वीवो वी70 एलिट मोबाइल बैटरी  और प्रोसेसर के अन्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 का प्रोसेसर और Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।

बैटरी-चार्जर- 6500mAh की बैटरी है और 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है।

डिस्प्ले –6.59 इंच का 1.5K AMOLED पैनल से लेस डिस्प्ले मिल रही है।

सेफ्टी रेटिंग- पानी और धूल से बचाने के लिए IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर प्राइवेसी मिल रही है। फोन की मजबूती के लिए एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम इसे और भी ज्यादा मजबूती देता है।

 

 

Exit mobile version