---Advertisement---

Vivo X Fold 6: पानी भी बेअसर, बैटरी ऐसी कि खत्म न हो! बेहद यूनिक फीचर्स के साथ आएगा वीवो का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन! जानें लीक्स

Vivo X Fold 6: वीवो एक्स फोल्ड 6 इसी साल जुन तक पेश हो सकता है। ये अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसमें बड़ी बैटरी और पावरफुल कैमरा मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 4, 2026 5:15 अपराह्न

Vivo X Fold 6
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X Fold 6:  अगर आप भी कोई फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार वीवो के बेहद प्रीमियम और हाईटेक फीचर्स के साथ आने वाले फोन के लीक्स पर नजर डाल लीजिए। वीवो एक्स फोल्ड 6 इसी साल जून तक लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो ये मुड़ने वाला फोन वॉटरप्रूफ के साथ बेहद पावरफुल बैटरी के साथ आएगा। अभी से ही यूजर्स का ये ध्यान खींच रहा है।मोबाइल मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold 7, Google Pixel 9 Pro Fold और OnePlus Open 2 जैसे फोन से होगा।

Vivo X Fold 6 स्मार्टफोन पानी में भी रहेगा सुरक्षित

खबरों की मानें तो वीवो एक्स फोल्ड 6 को कंपनी एडवांस वॉटर रेजिस्टेंस के साथ लॉन्च कर सकती है। ये पानी में गिरने पर भी खराब नहीं होगा। इसमें IPX8 की रेटिंग मिल सकती है। इससे पानी के अंदर 30 मिनट तक गिरे रहने के बाद भी फोन खराब नहीं होता है। इस फोल्डेबल फोन के हिंज और इंटरनल पार्ट्स को सील करने के लिए कंपनी अलग से फीचर्स दे सकती है। बारिश और वाटर पार्क में ये सुरक्षित रह सकता है।

वीवो एक्स फोल्ड 6 फोल्ड में मिल सकती है हैवी बैटरी और चार्जर

वीवो के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही 100W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। वहीं, 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल फोन में मिल सकता है पावरफुल कैमरा

इसमें 200MP का मेन कैमरा और ZEISS ऑप्टिक्स के साथ मिल सकता है। दूर की चीजों के क्लिक करने के लिए 50MP का पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम मिल सकता है। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिल सकता है। वहीं, इसमें सिनेमैटिक वीडियोग्राफी के लिए 8K क्वालिटी रिकॉर्डिंग मिल सकती है। तेज रोशनी और अंधेरे में अच्छे फोटो और वीडियो बनाने के लिए कई सारे मोड मिल सकते हैं।

वीवो एक्स फोल्ड 6 की लीक बैटरी, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

डिस्प्ले- 8.03 इंच की LTPO AMOLED मेन डिस्प्ले मिल सकती है। 6.53 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले मिल सकती है।

प्रोसेसर-Snapdragon 8 Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है। ये चिप AI से लैस होगी।

ऑपरेटिंग सिस्टम-Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम AI के साथ  मिल सकता है।

सेफ्टी- फोल्डेबल फोन को गिरने से टूटने से बचाने के लिए कार्बन फाइबर हिंज मिल सकता है।

Vivo X Fold 6 फोन की अुमानाति कीमत और संभावित लॉन्चिग

वीवो एक्स फोल्ड 6 की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, इसे जुलाई 2026 तक पेश किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 1.60 लाख के आस-पास हो सकती है। इसमें 16GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। वेरियंट के हिसाब ये से प्राइज ऊपर नीचे हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026