---Advertisement---

तो क्या Vivo X100 Ultra और Vivo X100s के लॉन्च होते ही मोबाइल मार्केट में आएगी सुनामी? लुक देख चौंधिया जाएंगी आंखें

Vivo X100 Ultra, Vivo X100s का कंपनी ने टीजर जारी किया है। इन्हें 13 मई को लॉन्च किया जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 6, 2024 1:30 अपराह्न

Vivo X100 Ultra and Vivo X100s
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X100 Ultra and Vivo X100s: चीनी कंपनी Vivo अपने एक नहीं बल्कि 3 पावरफुल फोन लॉन्च करने जा रही है। ये फोन Vivo X100 Ultra, Vivo X100s और Vivo X100s Pro हैं। कंपनी की तरफ से Vivo X100 Ultra और Vivo X100s का टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर में इन दोनों फोन का बेहतरीन लुक देखा जा सकता है। इनका बैक लुक और डिजाइन देख नजरें अटक जाएंगी। इन फोन्स को कंपनी 13 मई को सबसे पहले चीन में लॉन्च करेगी। उसके बाद इन्हें ग्लोबली पेश किया जा सकता है।

Vivo X100 Ultra और Vivo X100s का टीजर जारी

इन फोन की चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-बुकिंग भी शुरु हो गई हैं। इस सीरीज में बेहतरीन कैमरा मिल सकता है। Vivo X100 Ultra और Vivo X100s में High-speed sports, low-light portraits, telephoto shots जैसे कैमरे की खूबियां मिल सकती हैं। ये तीनों फोन Vivo X100 Series के अंतर्गत लॉन्च होंगे। Vivo X100 Ultra और Vivo X100s के टीजर को टिप्सटर अभिषेक यादव ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

Vivo X100 Ultra, Vivo X100s और Vivo X100s Pro के संभावित फीचर्स

इन तीनों फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने आधिकारिक रुप से कोई घोषणा तो नहीं की है। लेकिन लीक फीचर्स को देख मोबाइल यूजर्स के बीच काफी चर्चा है। चलिए आपको इनके संभावित फीचर्स के बारे में बताते हैं। इन फोन्स को 60 हजार की संभावित कीमत के आस-पास उतारा जा सकता है।

फीचरVivo X100 UltraVivo X100s Vivo X100s Pro
स्टोरेज वेरियंट12 GB RAM + 256 GB storage, 16 GB RAM + 512 GB storage, और 16 GB RAM + 1 TB storage के साथ तीन स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च हो सकते हैं।12 GB RAM + 256 GB storage, 16 GB RAM + 256 GB storage, 16 GB RAM + 512 GB storage और 16 GB RAM + 1 TB storage चार स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च हो सकते हैं।12 GB RAM + 256 GB storage, 16 GB RAM + 512 GB storage और 16 GB RAM + 1 TB storage वेरियंट में लॉन्च हो सकते हैं।
कैमरा200 मेगापिक्सल का कैमरे के साथ anti-shake telephoto lens, telephoto portrait option जैसी कैमका खूबियां मिल सकती हैं।
डिस्प्ले6.78-inch 1.5K 8T LTPO OLED flat screen मिल सकती है। 2.5D कर्व्ड ग्लास की स्क्रीन मिल सकती है। 2.5D कर्व्ड ग्लास की स्क्रीन मिल सकती है।
प्रोससेरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर मिल सकता है।Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिल सकता है।Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिल सकता है।
चार्जर120W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।120W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।120W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।

अब ये किस कीमत और किन फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे। इसका खुलासा 13 मई को लॉन्चिग के दौरान ही होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026