---Advertisement---

Vivo X200 Ultra: iPhone वाला कैमरा कंट्रोल बटन, 200MP का टेलीफोटो सेंसर; गेमर्स की मौज कराएगी V3+ इमेजिंग चिप!

Vivo X200 Ultra: अपकमिंग वीवो एक्स200 अल्ट्रा में iPhone वाला कैमरा कंट्रोल बटन, 200MP का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। साथ ही V3+ इमेजिंग चिप से गेमर्स की मौज आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2025 4:56 अपराह्न

Vivo X200 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X200 Ultra: आगामी वीवो एक्स200 अल्ट्रा फ्लैगशिप सेगमेंट में धमाका करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग स्मार्टफोन वीवो एक्स200 अल्ट्रा को लेकर अभी तक ढेर सारी अटकलें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीवो का यह फोन iPhone जैसे कैमरा कंट्रोल बटन के साथ दस्तक दे सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो आईफोन वाला कैमरा कंट्रोल बटन देकर एंड्रॉयड यूजर्स को अपना दीवाना बना सकता है। कैमरा कंट्रोल बटन में यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं मिल सकती हैं। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में Vivo X200 Ultra Price in India को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। वीवो एक्स200 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत फ्लैगशिप कैटेगरी के हिसाब से एंट्री ले सकती है।

Vivo X200 Ultra को यूनिक बनाएगा 200MP का टेलीफोटो सेंसर

लेटेस्ट लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग वीवो एक्स200 अल्ट्रा फोन में ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण 200MP का टेलीफोटो सेंसर बन सकता है। वीवो इसमें Samsung HP9 सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है। ऐसे मोबाइल फोटोग्राफी करने वालों की बल्ले-बल्ले हो सकती है।

इसके साथ ही इसमें 50MP LYT-818 आने की उम्मीद है। iPhone के सेल्फी कैमरे को टक्कर देने के लिए इसमें 32MP का वाइड एंगल सेल्फी लेंस दिया जा सकता है। आईफोन की तरह ही इसमें भी कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। Vivo X200 Ultra Price in India 80 हजार रुपये से शुरू हो सकता है। वीवो एक्स200 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत 90 हजार रुपये तक जाने की संभावना है।

स्पेक्सवीवो एक्स200 अल्ट्रा की लीक खूबियां
चिपसेटSnapdragon 8 Elite
डिस्प्ले6.82 इंच
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
फ्रंट कैमरा32MP

वीवो एक्स200 अल्ट्रा में मिल सकती है V3+ इमेजिंग चिप

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आगामी Vivo X200 Ultra फोन में V3+ इमेजिंग चिप को शामिल किया जा सकता है। यह चिप फोन में दूसरे प्रोसेसर के तौर पर काम कर सकती है। ऐसे में गेमर्स को काफी लाभ हो सकता है। फोन गेमिंग के दौरान लेग की दिक्कत से नहीं गुजरेगा। वहीं, इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर आने की संभावना है। ऐसे में यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में iPhone को टक्कर दे सकता है।

आईफोन से मुकाबला करने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी क्षमता आने की आशंका है। Vivo X200 Ultra Price in India की चर्चा के बीच दावा किया जा रहा है कि इसमें 16GB रैम और 512GB की स्टोरेज आ सकती है। यह फोन अप्रैल 2025 तक लॉन्च हो सकता है। मगर अभी तक वीवो एक्स200 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत और लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026