---Advertisement---

Vivo X300 FE : हैवी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा, जानें वीवो के इस स्मार्टफोन में क्या है यूनिक?

Vivo X300 FE : वीवो एक्स300 FE को लॉन्च कर दिया गया है। ये अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। यहां जानें फोन में क्या खास और नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 5, 2026 5:01 अपराह्न

Vivo X300 FE
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 FE :  वीवो का मच अवेटेड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एक्स 300FE 5जी का  यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। लेकिन फोन में हैवी बैटरी के साथ हाईटेक कैमरा दिया गया है।  फिलहाल अभी भारतीय यूजर्स को इसका इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी ये सिर्फ चीन के बाद रुस में ही लॉन्च हुआ है। भारतीय मार्केट में इसके पेश होने का इंतजार किया जा रहा है। आज हम आपको इस खास फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं।

Vivo X300 FE  फोन कीमत और स्टोरेज वेरियंट

वीवो एक्स 300FE 5जी  समार्टफोन को 12 GB रैम और 256 GB, 512 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 65000 से लेकर 77000 हजार के आस-पास बताई जा रही है।

वीवो एक्स 300FE 5जी  समार्टफोन की बैटरी और चार्जर

इसमें 6,500mAh बैटरी के साथ 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है। फोन में 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिग का भी विकल्प मिल रहा है।  ये एक घंटे में फोन को फुल चार्ज कर देता है। खबरों की मानें तो लगातार यूज के बाद भी इसकी बैटरी देढ़ दिन तक चल सकती है।

कैमरे में क्या है खास?

फोटोग्राफी के लिए इसमें प्रोफेशनल-ग्रेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50MP का VCS अल्ट्रा-सेंसिटिव बायोनिक मेन कैमरा मिल रहा है। 50MP का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस मिलता है। ये कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS पर काम करता है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा दिया गया है। इस कैमरे से 4K @ 60fps की वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरे को और भी ज्यादा हाईटेक बनाने के लिए ZEISS कोटिंग, V3+ इमेजिंग चिप और कलर मोड का विकल्प मिल रहा है। ये दिन और रात में क्रिस्टल क्लियर फोटोग्राफी करता है।

वीवो के स्मार्टफोन में मिल रही खास डिस्प्ले

इसमें 6.31-इंच की 1.5K क्वालिटी की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। ये धूप की तेज लाइट में भी क्लियर दिखता है। वहीं, इसमें प्रीमियम एल्युमीनियम अलॉय फ्रेम मिल रहा है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

वीवो का ये फोन बहुत अच्छी परफॉर्मेंस भी देता है। ये Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 पर ऑपरेट करता है।

सेफ्टी रेटिंग

फोन की सुरक्षा के लिए IP68, IP69 रेटिंग और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 21, 2026

OPPO F33

अप्रैल 21, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अप्रैल 21, 2026

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G

अप्रैल 21, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 20, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

अप्रैल 20, 2026