---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: बेसब्री से इंतजार! शक्तिशाली प्रोसेसर और धाकड़ बैटरी जीत लेगी दिल; मोबाइल फोटोग्राफी प्रेमियों को लुभाएगा यह स्पेशल फीचर

Vivo X300 Pro 5G: आगामी वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन में एडवांस चिपसेट के साथ दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है। इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा सभी का फेवरेट बन सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 8, 2025 2:03 अपराह्न

Vivo X300 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: इस साल के बचे हुए टाइम में कई प्रीमियम स्मार्टफोन धमाकेदार एंट्री ले सकते हैं। इसमें वनप्लस 15, आईक्यूओओ 15 और वीवो एक्स300 प्रो 5जी का भी नाम शामिल है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दावा किया जा रहा है कि वीवो के इस फ्लैगशिप मोबाइल में सिर्फ ताकतवर प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि तगड़ा कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। अभी तक इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन में मीडियाटेक का सबसे नया प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है, जिससे फोन में कई गुना बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

Vivo X300 Pro 5G कब तक दे सकता है दस्तक

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक वीवो एक्स300 प्रो 5जी मोबाइल को लेकर आधिकारिक लॉन्च सामने नहीं आई है। मगर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन को पहले चीन और कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद दिसंबर 2025 तक इसे भारतीय बाजार में उतारने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बाबत कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

कितना रह सकता है वीवो एक्स300 प्रो 5जी का अनुमानित दाम

कई हालिया लीक्स के मुताबिक, आगामी वीवो एक्स300 प्रो 5जी का प्राइस 64999 रुपये से लेकर 69999 रुपये के करीब रहने की संभावना है। हालांकि, कई अन्य मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि इसका दाम 59999 रुपये से स्टार्ट हो सकता है। मगर अभी तक कंपनी ने इस बाबत कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

धाकड़ चिपसेट के साथ धूम मचाएंगी ये खूबियां

अगर आप किसी धाकड़ फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको वीवो का यह फोन काफी पसंद आ सकता है। लीक्स के मुताबिक, इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें 4 मिलियन से अधिक अंतूतू स्कोर देखने को मिल सकता है। इससे फोन की परफॉर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस काफी दमदार रहने की उम्मीद है। साथ ही इसमें कंपनी अपना इनहाउस ओरिजन ओएस6 का सपोर्ट भी जोड़ सकती है। बताया जा रहा है कि इस फोन में 6500mAh की बैटरी के साथ 90 वाट का फास्ट चार्जर आने की आशंका जताई जा रही है। इसका चार्जर फोन को 50 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी6500mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

आते ही फोटोग्राफी लवर्स का फेवरेट बनेगा इसका कैमरा सेटअप

ताजा लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग वीवो एक्स300 प्रो 5जी में पीछे की तरफ तीन कैमरे देखने को मिल सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर ओआईएस सपोर्ट के साथ आ सकता है। 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें ZEISS ब्रांडिंग के साथ वी3 प्लस चिप दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन के आगे की ओर, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर आने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने किसी भी फीचर की पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026