---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: डिस्प्ले से लेकर एआई खूबियां तक उड़ाएंगी आपके होश, क्या कैमरा देगा आईफोन को कड़ी चुनौती? जानें लीक्स

Vivo X300 Pro 5G: आगामी वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी के साथ धांसू एआई खूबियां मिल सकती हैं। फोन का कैमरा आईफोन 17 प्रो मैक्स को टक्कर दे सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 28, 2025 4:20 अपराह्न

Vivo X300 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Pro 5G: वीवो की ‘एक्स’ स्मार्टफोन सीरीज अपने कैमरे के लिए काफी फेमस है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो ‘एक्स’ स्मार्टफोन सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन को अब तक के सबसे पावरफुल कैमरा स्पेक्स के साथ उतार सकती है। ऐसे में वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन की लेटेस्ट लीक्स आपको हैरान कर सकती है।

वीवो एक्स300 प्रो 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट

कई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन वीवो एक्स300 प्रो 5जी को इसी साल लॉन्च कर सकती है। कुछ अन्य लीक्स के मुताबिक, वीवो एक्स300 प्रो 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट दिसंबर 2025 रहने की संभावना है।

वीवो एक्स300 प्रो 5जी का इंडिया में प्राइस

इंटरनेट पर चल रहीं लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो वीवो एक्स300 प्रो 5जी का इंडिया में प्राइस 80000 रुपये के करीब होने की उम्मीद है। फिलहाल यह जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है।

Vivo X300 Pro 5G को नया किंग बना सकती हैं ये खूबियां

ताजा लीक्स के मुताबिक, आगामी वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन में 6.82 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है। साथ में 144Hz की रिफ्रेश रेट आने की संभावना है। कंपनी इसमें कई हाईटेक एआई पावर्ड फीचर्स जोड़ सकती है। फोन में एआई लाइव कॉल ट्रांसलेशन, एआई स्क्रीन ट्रांसलेशन, एआई इरेजर 2.0, एआई फोटो एन्हांस्ड और कई अन्य स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में 7000mAh की बैटरी और 100W का वायर्ड फास्ट चार्जर आने की उम्मीद है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर आने की चर्चा है।

स्पेक्सवीवो एक्स300 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.82
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर100W
रियर कैमरा200MP+50ंMP+200MP
सेल्फी कैमरा50ंMP

वीवो एक्स300 प्रो 5जी का कैमरा देगा आईफोन को टक्कर

रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग वीवो एक्स300 प्रो 5जी में 200MP का प्राइमरी सेंसर और 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलने की आशंका है। साथ ही 50ंMP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 50ंMP का लेंस आने की संभावना है। यही वजह है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वीवो एक्स300 प्रो 5जी का कैमरा एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। बता दें कि आईफोन 17 प्रो मैक्स में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। अभी तक कंपनी ने किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17 Max

मई 23, 2026

Realme 16T

मई 22, 2026

Oppo Find X9s

मई 22, 2026

Oppo Find X9 Ultra

मई 21, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 20, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 20, 2026