---Advertisement---

Vivo X300s: फोन नहीं कैमरे का बाप! 7100mAh की बैटरी V3+ इमेजिंग चिप से मो बाइल मार्केट हिलाने आ रहा वीवो, जानें लीक फीचर्स

Vivo X300s: वीवी एक्स 300 एस मॉडल चीन के बाद भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। ये अपने फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसमें प्रीमियम कैमरे के साथ हैवी बैटरी मिल सकती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 30, 2026 3:41 अपराह्न

Vivo X300s
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300s: वीवो बहुत जल्द एक प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वीवो एक्स300 सरीज के नए मॉडल वीवो एक्स300एस को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। ये मॉडल 30 मार्च 2026 को लॉन्च होगा। खबरों की मानें को कंपनी इसमें 7100mAh की बैटरी V3+ इमेजिंग चिप जैसे फीचर्स दे सकती है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये अच्छा विकल्प साबित होने वाला है।

Vivo X300s स्मार्टफोन में कैसे कैमरा मिल सकता है?

वीवी एक्स 300 एस मॉडल में कंपनी 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS के साथ दे सकती है। इसके साथ ही फोटो और वीडियो को स्पीड के साथ प्रोसेस करने के लिए Zeiss और V3+ इमेजिंग चिप मिल सकती है। ये क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो बनाने में मदद करेगी। वहीं, इससे 4K सिनेमैटिक पोर्ट्रेट वीडियो बनाई जा सकेगी। इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड लेस मिल सकता है। वहीं, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा मिल सकता है।  व्लॉगर्स के लिए ये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

वीवी एक्स 300 एस की संभावित डिस्प्ले 

6.78-इंच की 1.5K BOE Q10+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये धूप में भी क्लियर दिखएगी। आंखों की सुरक्षा के लिए इसकी स्क्रीन को Q10+ लुमिनस मटेरियल से बनाया गया है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए MediaTek Dimensity 9500 का प्रोसेसर मिल सकता है। ये Android 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम से लेस हो सकता है।

बैटरी और सुपरफास्ट चार्जर

7,100mAh की बैटरी के साथ 90W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सका है। वहीं, 40W का वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

सेफ्टी 

फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।

Vivo X300s की अनुमानित कीमत और स्टोरेज वेरियंट

वीवो एक्स300एस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 47000 से लेकर 57000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें12GB और 16GB की रैम मिल सकती है। वहीं, ये 256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस फोन की कीमत स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से भिन्न-भिन्न हो सकती है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026