---Advertisement---

Vivo Y400 Pro 5G: 90W का फास्ट चार्जर पलक झपकते फुल कर देगा बैटरी! AI Screen Translation समेत भौकाल मचाएंगे ये धांसू एआई फीचर्स

Vivo Y400 Pro 5G: वीवो एक बार फिर मिडरेंज कैटेगरी में लोगों का दिल जीतने के लिए अपना नया फोन ला रही है। इस फोन में 90W का फास्ट चार्जर पलक झपकते ही बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर देगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2025 3:05 अपराह्न

Vivo Y400 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo Y400 Pro 5G: स्मार्टफोन की मिडरेंज कैटेगरी कितनी पॉपुलर है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस श्रेणी में आईक्यूओओ, पोको और वीवो कंपनियां अपने धाकड़ मॉडलों को लाने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में वीवो वाए400 प्रो 5जी फोन आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित कर दिया गया है। फोन मेकर ने बताया है कि आगामी वीवो वाए400 प्रो 5जी फोन के बैक में डबल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ऐसे में मोबाइल फोटोग्राफी करने वालों के बीच उत्साह का स्तर काफी बढ़ गया है।

वीवो वाए400 प्रो 5जी की बैटरी मिनटों में होगी फुल चार्ज

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Vivo Y400 Pro 5G फोन में 5500mAh की बैटरी क्षमता मिल सकती है। इसके साथ 90W का फास्ट चार्जर आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह वायर्ड फास्ट चार्जर कुछ ही मिनटों में बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फास्ट चार्जर 57 मिनट में फोन को 100 फीसदी चार्ज कर देगा। वहीं, इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलने की संभावना है। 6.77 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट धूम मचा सकती है। रियर में 50MP Sony सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस आ सकता है। साथ ही सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट शूटर एंट्री ले सकता है।

वीवो वाए400 प्रो 5जी में मिल सकते हैं ये जानदार एआई फीचर्स

जानकारी के अनुसार, फोन मेकर अपने आगामी फोन Vivo Y400 Pro 5G में कई एआई खूबियों को जोड़ सकता है। इसमें AI Screen Translation, AI Transcript Assist, AI Superlink, AI Note Assist और Circle to Search की सुविधा भी शामिल करने की संभावना है। ऐसे में यूजर्स के कई काम आसान हो सकते हैं।

स्पेक्सवीवो वाए400 प्रो 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 7300
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
डिस्प्ले6.77 इंच
बैटरी5500mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा32MP

Vivo Y400 Pro 5G Price in India

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, वीवो कंपनी ‘Y’ सीरीज के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को मिडरेंज श्रेणी में उतार सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो वाए400 प्रो 5जी की इंडिया में कीमत 24999 रुपये रहने की उम्मीद है।

Vivo Y400 Pro 5G Launch Date in India

फोन मेकर ने अभी तक वीवो वाए400 प्रो 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन जुलाई के शुरू में दस्तक दे सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026