---Advertisement---

क्या Vivo Y600 Pro स्मार्टफोन सेट करेगा बैटरी के नए स्टैंडर्ड? यूजर्स को मिलेगी बड़ी समस्या से राहत; खूबियां जानकर खिल उठेगा चेहरा

Vivo Y600 Pro: स्मार्टफोन मार्केट में वीवो वाए600 प्रो जल्द ही अपनी खतरनाक खूबियों के साथ यूजर्स का दिल जीत सकता है। इसमें आलीशान कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 19, 2026 12:37 अपराह्न

Vivo Y600 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Vivo Y600 Pro: फोन कंपनियों के बीच इस वक्त एक नई रेस चल रही है और वो है मोबाइल में बड़ी बैटरी को शामिल करना। जी हां, वीवो कंपनी अपने अपकमिंग मोबाइल में धाकड़ बैटरी क्षमता शामिल कर सकती है। इंटरनेट पर आगामी वीवो वाए600 प्रो फोन को लेकर कई तरह की लीक्स सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी यूजर्स को बड़ी राहत प्रदान करते हुए 10000mAh की बैटरी को जोड़ सकती है। ऐसे में बैटरी को एकबार चार्ज करो और फिर 2 दिन से ज्यादा आराम से चलाओ। आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स की डिटेल।

वीवो वाए600 प्रो में बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी धांसू चार्जिंग क्षमता

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो वीवो वाए600 प्रो मोबाइल में इतनी बड़ी बैटरी क्षमता के साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 120W का वायर्ड और 50W का वायरलेस चार्जर सपोर्ट जोड़ सकती है। अगर ऐसा होता है, तो फोन पर घंटो बात करने वाले और गेमिंग के शौकीन यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी। फोन को जल्दी-जल्दी चार्ज नहीं करना पड़ेगा, जिससे बैटरी की लाइफ भी लंबी हो सकती है। कंपनी इसमें आकर्षक डिजाइन भी देने की योजना बना रही है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि वीवो का यह आगामी फोन अब तक का सबसे स्टाइलिश मोबाइल साबित हो सकता है।

वीवो वाए600 प्रो को खास बना सकती हैं ये खूबियां

कई अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आगामी फोन वीवो वाए600 प्रो के बैक पैनल पर डबल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 200एमपी का प्राइमरी सेंसर कई आधुनिक खूबियों से लैस होने की उम्मीद है। साथ ही 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस यूजर्स को शानदार फोटोग्राफी अनुभव प्रदान कर सकता है। जबकि फोन के आगे की तरफ भी 50एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर रखा जा सकता है। इसमें 6.67 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। कंपनी इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट के साथ लेटेस्ट ओएस का सपोर्ट जोड़ सकती है।

कब होगा लॉन्च और क्या है संभावित कीमत?

इंटरनेट पर चल रहीं खबरों के मुताबिक, वीवो वाए600 प्रो फोन को मई के आखिर तक चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसका दाम 25 से 30000 रुपये की रेंज में होने की उम्मीद है। वहीं, इसके भारत में लॉन्च होने की फिलहाल कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Smart 20

जून 5, 2026

OnePlus 16

जून 5, 2026

Artificial Intelligence

जून 5, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 5, 2026

OnePlus Turbo 6X

जून 4, 2026

Motorola Edge 70 Pro+

जून 4, 2026