---Advertisement---

Redmi Note 17 स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी के साथ क्या मिल सकता है यूनिक ?लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर्स-कीमत

Redmi Note 17 : रेडमी नोट 17 फोन उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प बनने जा रहा है, जिन्हें एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक चलने वाली बैटरी चाहिए। इस फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 13, 2026 5:35 अपराह्न

Redmi Note 17
Follow Us
---Advertisement---

Redmi Note 17 : रेडमी नोट 17 सीरीज 14 जुलाई 2026 को लॉन्च हो रही है। कंपनी इसे पहले चीन में फिर भारत सहित ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। इस सीरीज में बेस मॉडल के साथ प्रो भी दस्तक देगा। सीरीज की लॉन्च से पहले रेडमी नोट 17 की लीक फीचर्स काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों की मानें तो कंपनी 8000mAh बैटरी के साथ बहुत कुछ नया और खास दे सकती है।

Redmi Note 17 5G स्मार्ट फोन में क्या मिल सकता है यूनिक?

रेडमी नोट17  5जी स्मार्टफोन में कंपनी  अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन दे सकती है। इस मॉडल में 7-इंच की विशाल OLED डिस्प्ले मिल सकती है।  रेडमी नोट 17 5जी फोन में कंपनी 8000mAh की बैटरी दे सकती है।  इसमें 55W के फास्ट चार्जर के साथ 22.5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। पानी और धूल से फोन को बचाने के लिए IP68/IP69 की रेटिंग मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है। वहीं, 32 MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। ये एआई पर काम करेगा।  जिसके कारण क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो बनाना बेहद आसान होगा।

रेडमी नोट17  5जी  फोन की संभावित कीमत

रोडमी नोट 17 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस बेस मॉडल में 6GB, 8GB और 12GB की रैम मिल सकती है। वहीं, 128GB और 256GB की स्टोरेज मिल सकती है। कंपनी इस फोन को 35000 से लेकर 40000 के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च कर सकती है।फिलहाल भारतीय यूजर्स को अभी इसकी लॉन्चिग का इंतजार करना पड़ेगा।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026