---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 FE में क्या मिल सकता है यूनिक? जानें लीक फीचर्स

Samsung Galaxy S26 FE : सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई स्मार्टफोन के कुछ लीक फीचर्स सामने आए हैं। जिसके कारण यूजर्स का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। इस फोन में बहुत कुछ नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2026 4:46 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 FE
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 FE : सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब इस सीरीज का एफई वर्जन आ रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई को नवंबर 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। हांलकि कंपनी ने इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इस फैन एडिशन के कुछ लीक फीचर्स सामने आए हैं। जिसके कारण यूजर्स का एक्साइटमेंट बढ़ गया है।

Samsung Galaxy S26 FE  फोन में क्या मिल सकता है यूनिक?

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई  फोन में कंपनी पहली बार कुछ नए फीचर्स जोड़ सकती है। इसमें Exynos 2500 प्रोसेसर मिल सकता है। ये हैवी सॉफ्टवेयर और मल्टीटास्किंग के काम के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें Qi 2.2.1 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसमें Android 17 का नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। एफई वेरियंट का लुक सैमसंग के अन्य डिवाइस की तरह ही होगा। इसका लुक काफी अलग रहने वाला है। इसमें तीन कैमरे नहीं होंगे। इसमें कैप्सूल की तरह उठा हुआ कैमरा सिस्टम होगा। इसका फ्रेम बिल्कुल फ्लैट और मैटल का बना हुआ होगा। इसमें ड्यूल-टोन लुक मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एफ26 एफई फोन का प्रोसेसर, डिस्प्ले कैमरा और अन्य लीक फीचर्स

Samsung Galaxy S26 FE  स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.7 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। ये Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन से लैस होगी।
प्रोसेसरExynos 2500 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
रैम/स्टोरेज8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज मिल सकती है।
बैटरी/ चार्जर5100mAh बैटरी के साथ 25W का सुपरफास्ट चार्जर Qi 2.2.1 सपोर्ट के साथ आ सकता है।
कैमरा50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस , 8MP का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आ सकता है। वहीं, 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

 

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई फोन की अनुमानित कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे 65000 से ऊपर की अनुमानित कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now