---Advertisement---

WhatsApp Channel: जानें व्हाट्सऐप पर चैनल बनाने से लेकर अनफॉलो करने तक का पूरा प्रोसेस

WhatsApp Channel: यहां व्हाट्सऐप पर चैनल बनाने का पूरा प्रोसेस बताया गया है। साथ ही आपको यहां पता चलेगा कि कैसे आप किसी चैनल को ज्वाइन और अनफॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 27, 2023 12:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Channel: मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप हमेशा ही यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स पेश करता रहता है। कुछ दिन पहले ही WhatsApp Channel के नाम से एक नया फीचर यूजर्स के लिए पेश किया गया है। ऐसे में कुछ लोगों को नहीं पता है कि ये फीचर किस काम आने वाला है और इसके जरिये चैनल क्रिएट करने का तरीका क्या है। हम यहां आपको व्हाट्सऐप पर चैनल बनाने से लेकर इस्तेमाल करने तक का पूरा प्रोसेस आसान भाषा में बताने वाले हैं।

व्हाट्सऐप चैनल बनाने का तरीका

व्हाट्सऐप चैनल बनाने के लिए सबसे पहले हमें ऐप का लेटेस्ट वर्जन फोन में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद जहां आप स्टेटस डालते हैं वहीं अपडेट का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद ऊपर स्क्रॉल करेंगे तो चैनल ज्वाइन करने का विकल्प आपके सामने खुलकर आ जाएगा। यहां से आप किसी भी चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं और साथ ही यहां क्रिएट करने का भी ऑप्शन आपके सामने आ जाएगा। इसके बाद आप चैनल क्रिएट कर पाएंगे और लोगों को अपने साथ जोड़ पाएंगे।

  • व्हाट्सऐप ओपन करें और अपडेट्स वाले ऑप्शन पर चले जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करने पर चैनल ज्वाइन करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • साथ ही चैनल क्रिएट का भी विकल्प दिख जाएगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद किसी भी नाम से आप चैनल बना पाएंगे और चैनल के बारे में बायो भी लिख पाएंगे।

ये है व्हाट्सऐप चैनल अनफॉलो करने का तरीका

अगर आप व्हाट्सऐप चैनल ज्वाइन करने के बाद उसे अनफॉलो करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको व्हाट्सऐप ओपन कर लेना है और अपडेट सेक्शन में चले जाना है। यहां आपको वे चैनल दिखाई देंगे जो आपने फॉलो किए होंगे। किसी भी चैनल को अनफॉलो करने के लिए आपको थ्री डॉट्स पर क्लिक करना होगा। जहां अनफॉलो करने का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां आपको इसी पर क्लिक कर देना है और फिर कन्फर्म पर क्लिक कर देना है। बस आपका काम हो चुका है।

चैनल डिलीट करने का तरीका

अगर आपने चैनल क्रिएट कर लिया है हालांकि, अब उसे डिलीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको व्हाट्सऐप में जाकर थ्री डॉट्स पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने चैनल इन्फो का ऑप्शन आएगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है। यहां आप देखेंगे आपकी प्रोफाइल फोटो और आपके बारे में जो भी लिखा सामने आ जाएगा। नीचे स्क्रॉल करने पर डिलीट चैनल का ऑप्शन आ जाएगा। जिस पर क्लिक करेंगे तो आपका चैनल डिलीट हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment