---Advertisement---

WhatsApp Channel: यूजर्स की हो जाएगी बल्ले-बल्ले! अपकमिंग फीचर्स से बढ़ सकते हैं क्रिएटर्स के फॉलोअर्स

WhatsApp Channel: अगर आपका वॉट्सऐप पर चैनल हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। इसमें दो नए धांसू फीचर से क्रिएटर्स को काफी लाभ हो सकता है। साथ ही यूजर्स की भी मौज आएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 27, 2023 1:00 अपराह्न

WhatsApp Channel
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Channel: दुनियाभर में मशहूर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप लगातार अपने नए फीचर्स पर काम कर रहा है। मेटा के अधीन आने वाला वॉट्सऐप बीते कुछ समय से अपने प्लेटफॉर्म को काफी बेहतर कर चुका है। इसके लिए कंपनी यूजर सेफ्टी और उनकी प्राइवेसी पर ध्यान दे रही है। इसी कडी में वॉट्सऐप का फीचर है चैनल।

WhatsApp Channel हैं तो दें ध्यान

अगर आपका भी वॉट्सऐप पर चैनल हैं तो आपके लिए ये खबर स्पेशल रहने वाली है। कंपनी जल्द ही इसमें बदलाव करने जा रही है। वॉट्सऐप पर कुछ समय पहले ही चैनल फीचर को उतारा गया है। इस फीचर की मदद से आप भी अपना चैनल बना सकते हैं और अपने फॉलोअर्स को जोड़ सकते हैं।

वॉट्सऐप चैनल में मिलेंगे दो नए फीचर्स

आपको बता दें कि वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वॉट्सऐप चैनल में जल्द ही कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि चैनल के क्रिएटर को दो नए अपडेट मिल सकते हैं। इससे उनका जुड़ाव और फॉलोअर्स में इजाफा होगा। कहा जा रहा है कि क्रिएटर्स को जल्द ही इन्वाइट एडमिन का ऑप्शन दिया जाएगा। इस सुविधा की वजह से चैनल के मालिक किसी अन्य यूजर को एडमिन बनाकर उसे चैनल की जिम्मेदारी दे सकेंगे।

मिल सकता है ये दूसरा फीचर

इसके साथ ही फिलहाल क्रिएटर्सर चैनल में फोटो, वीडियो, मैसेज और जीआईएफ शेयर कर पाते हैं। मगर नए फीचर के आने के बाद वे अपने चैनल में वॉयस नोट और स्टीकर भी सेंड कर सकेंगे।

आप भी उठा सकते हैं इसका फायदा

मालूम हो कि वॉट्सऐप का ये फीचर फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए लाया गया है। वॉट्सऐप के सभी नए फीचर्स का सबसे पहले फायदा उठाने के लिए आप वॉट्सऐप के बीटा एनरोल कर सकते हैं। हालांकि, इन फीचर्स को मार्केट में पहुंचने में अभी समय लगेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026