DNP India Hindi

WhatsApp: ऑफिस के लिए करते हैं व्हाट्सएप वीडियो कॉल? तो इन फीचर्स से मजेदार हो जाएगा एक्सपीरियंस, क्या अब Zoom को देगा मात?

WhatsApp

Photo Credit: Google, WhatsApp

WhatsApp: अगर आप ऑफिस के काम के लिए अक्सर व्हाट्सएप वीडियो कॉल करते हैं, तो आपको एक बार इस खबर पर नजर डालनी चाहिए। व्हाट्सएप में हाल ही कुछ खास फीचर्स को जोड़ा गया है, जिनकी मदद से यूजर्स का वीडियो कॉल एक्सपीरियंस काफी मजेदार हो सकता है। मेटा के अधीन काम करने वाले व्हाट्सएप में बीते दिनों ही म्यूजिक एड करने के फीचर को जोड़ा गया है। मगर इससे इतर, व्हाट्सएप में इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स जैसी खूबियां यूजर्स को काफी रास आ सकती है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह फीचर्स Zoom की खूबियों के साथ मुकाबला कर पाएंगे।

WhatsApp में ऐसे करें इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स फीचर्स का इस्तेमाल

ऐसे में अगर आप व्हाट्सएप के इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

यहां पर आपको बता दें कि अगर आप एक बार इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं, तो अगली बार से यह सभी फीचर्स खुद ही स्क्रीन पर आ जाएंगे।

व्हाट्सएप के ये फीचर्स क्या Zoom से कर पाएंगे मुकाबला?

मेटा के WhatsApp में काफी आसानी से इफैक्ट, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Zoom ऐप पर भी ये सारी सुविधाएं मिलती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Zoom को नए वर्जन के साथ अपडेट करना होगा। साथ ही इंटरनेट की भी अच्छी सुविधा होनी चाहिए। व्हाट्सएप के मुकाबले Zoom ऐप में इन फीचर्स का इस्तेमाल काफी लंबे से किया जा रहा है। ऐसे में आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से दोनों में से किसी भी ऐप का चयन कर सकते हैं।

Exit mobile version