---Advertisement---

अब आपके WhatsApp पर कोई नहीं कर सकेगा तांक-झांक! जल्द आ रहा है ये नया फीचर

WhatsApp: व्हाट्सऐप पर बहुत जल्द एक नया फीचर आने वाला है। फिलहाल इसके लिए बीटा टेस्टिंग चल रही है। कहा जा रहा है अब इसमें यूजर्स को ईमेल वेरिफिकेशन का फीचर भी मिल सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: नवम्बर 4, 2023 11:17 पूर्वाह्न

WhatsApp
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp: मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर खास ध्यान रखता है। यही वजह है समय-समय पर ये सिक्योरिटी को लेकर यूजर्स के लिए फीचर रोलआउट करता रहता है। अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि व्हाट्सऐप पर एक और नया फीचर आ सकता है। हाल ही में इस फीचर को एंड्रॉइड बीटा पर देखा गया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं कि इसमें क्या नया फीचर देखने को मिल सकता है।

यूजर्स के लिए आएगा नया सिक्योरिटी फीचर

इस अपकमिंग फीचर को हाल ही में व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.23.24.10 में देखा गया है। कहा जा रहा है इस फीचर के आने बाद यूजर्स की प्राइवेसी और भी सिक्योर हो जाएगी। डबल लेयर नाम के फीचर के आने के बाद यूजर्स सिक्योरिटी को पुख्ता करने के लिए व्हाट्सऐप में एक और अतिरिक्त लेयर जोड़ पाएंगे।

मिलेगा ई-मेल वेरिफिकेशन फीचर

WABeta Info की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जल्द यूजर्स को ई-मेल के जरिये वेरिफिकेशन करने का ऑप्शन मिलेगा। यानी इसके आ जाने के बाद व्हाट्सऐप को ई-मेल आईडी के जरिये भी वेरिफाई किया जा सकेगा। वेब बीटा इन्फो (WABeta Info) पर जो स्क्रीनशॉट साझा किया गया है। उसमें देखा जा सकता है व्हाट्सऐप को ईमेल के जरिये वेरिफाई किया गया है।

इनके लिए रोलआउट हुआ फीचर

फिलहाल ये बीटा वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। सबसे पहले आपको सेटिंग में चले जाना है। इसके बाद अकाउंट वाले सेक्शन में जाकर ईमेल वेरिफाई कर देनी है, यहां आपको मोबाइल नंबर की जरूरत भी पड़ेगी। हालांकि, आपको ध्यान देने की जरूरत है कि इस फीचर को फिलहाल सभी के रोलआउट नहीं किया गया है औ न हीं इसके बारे में कोई अपडेट है लेकिन कहा जा रहा है टेस्टिंग सही रहती है तो इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026