---Advertisement---

Whatsapp New Update: व्हाट्सएप के नए लॉक स्क्रीन ब्लॉक फीचर से यूजर्स को होगा बड़ा फायदा, जानिए डिटेल

Whatsapp New Update: दुनिया का सबसे फेमस मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) का काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। मेटा के अधीन आने वाला व्हाट्सएप अक्सर अपने यूजर्स को नए-नए अपडेट देता रहता है। मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को जोड़े रखने के लिए कई नए फीचर्स पर काम करता है। ऐसे में जब नए फीचर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 8, 2024 12:56 अपराह्न

Whatsapp New Update
Follow Us
---Advertisement---

Whatsapp New Update: दुनिया का सबसे फेमस मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (Whatsapp) का काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। मेटा के अधीन आने वाला व्हाट्सएप अक्सर अपने यूजर्स को नए-नए अपडेट देता रहता है। मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को जोड़े रखने के लिए कई नए फीचर्स पर काम करता है।

ऐसे में जब नए फीचर पर काम पूरा हो जाता है तो कंपनी उस फीचर को आम लोगों के लिए जारी कर देती है। ऐसे में व्हाट्सएप नए अपडेट (Whatsapp New Update) के तहत एक नया फीचर पेश किया गया है।

Whatsapp New Update की डिटेल

दरअसल, यूजर्स के पास अक्सर स्पैम मैसेजिस आते रहते हैं, जो कई बार काफी खतरनाक साबित होते हैं। इन स्पैम मैसेज के जरिए अक्सर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में व्हाट्सएप के नए फीचर में अब यूजर्स किसी भी स्पैमर और अनजान व्यक्ति की चैट ओपन किए बिना उसे लॉक स्क्रीन से ही ब्लॉक कर पाएंगे।

क्या है Whatsapp का नया फीचर

आपको बता दें कि एक्स (ट्विटर) पर Tobitontoff नाम से एक पोस्ट शेयर की गई है। इसमें व्हाट्सएप के नए फीचर की जानकारी दी गई है। 12 सेकेंड के इस वीडियो में बताया गया है कि अब यूजर्स किसी चैट को लॉक स्क्रीन से ही ब्लॉक कर सकते हैं।

व्हाट्सएप के इस फीचर से लोग जालसाजों से आसानी से बच सकेंगे। ये फीचर आने वाले समय में आम लोगों के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक व्हाट्सएप की तरफ से इस नए फीचर की कोई आधिकारिक पुष्ठि नही की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026