---Advertisement---

WhatsApp Secret Code से ऐसे छिपाएं चैट! चाहकर भी लोग नहीं कर सकेंगे तांक-झाक

WhatsApp Secret Code फीचर पर वॉट्सऐप काम कर रहा है। इसके आने से किसी की भी चैट छिपाना आसान हो जाएगी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 13, 2023 11:20 पूर्वाह्न

WHATSAAP
Follow Us
---Advertisement---

WhatsApp Secret code: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जानें वाला WhatsApp आज आम हो या खास सभी के लिए एक महत्वपूर्ण ऐप बन चुका है। वीडियो से लेकर फोटो तक तमाम तरह की चीजें WhatsApp झट से शेयर कर देता है। अपने अनगिनत फायदों के लिए WhatsApp एक बड़ी पहचान बना चुका है। लोग इसका इस्तेमाल पर्सन और प्रोफशनल दोनों ही तरह से करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से WhatsApp लोगों की प्राइवेसी के लिए काफी बड़ी चुनौती बना हुआ है। एस मैसेजिंग ऐप में यूजर्स अपनी कई तरह की पर्सनल चीजें रखते हैं। अगर ये गलती से भी किसी के हाथ लग जाए तो किसी के बारे में बड़ी ही आसानी से जाना जा सकता है। आपने अकसर लोगों की WhatsApp चैट को वायरल होते हुए देखा होगा। इस तरह की समस्या का अब कंपनी ने तोड़ निकाल लिया है।

WhatsApp Secret code फीचर लेकर आ रहा WhatsApp

कंपनी बहुत जल्द WhatsApp Secret code नाम का फीचर ले कर आ रही है, जिससे किसी की भी पर्सन चैट को सीक्रेट कोड के द्वारा लॉक या फिर हाइड किया किया जा सकेगा। इस फीचर के आने से लोगों को किसी भी तरह की प्राइवेसी से कोई खिलवाड़ नहीं होगा। प्राइवेट चैट को हाइड करने के लिए WhatsApp इस Secret code के फीचर को ला रहा है। खबरों की मान तो कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है।

Wabetainfo की रिपोर्ट में हुआ दावा

Wabetainfo की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, WhatsApp beta for Android 2.23.24.20 अपडेट के जरिए इस फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फीचर को लेकर एक स्क्रीन शॉट भी कंपनी की तरफ से शेयर किया गया है। जिसमें चैट के हाइड किए जाने को देखा जा सकता है।खबरों की मानें तो इसका फायदा उठाने के लिए वॉट्सऐप की सेटिंग में जाना होगा। यहां पर यूजर को Hide Locked Chats और Secret code के दो फीचर मिलेंगे। जिसका इस्तेमाल करके किसी की भी चैट को छिपाया जा सकता है या फिर गुप्त कोड के जरिए लॉक किया जा सकता बहै। ये फीचर यूजर्स की प्राइवेसी पर काम करेगा। फिलहाल कंपनी ने अभी तक इसके रोल आउट होने की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026